Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather: गाड़ी से सफर करना मुश्किल, सुबह-शाम में छाया रहेगा कोहरा व धुंध; इस दिन से और बढ़ेगी ठंड

    By Amit KumarEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 07:40 AM (GMT+05:30)

    झारखंड में सुबह-शाम लगातार कोहरा व धुंध देखा जा रहा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले छह दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। सुबह-शाम कोहरे व धुंध देखने ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. 14 दिसंबर से शहर का तापमान और गिरेगा
    2. बुजुर्गों पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। शहर का तापमान गिरने से ठंड लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को भी सुबह-शाम कोहरे व धुंध देखा गया। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। सुबह-शाम कोहरे व धुंध देखने को मिलेगा।

    ऐसे में लोगों को सावधान होने की जरूरत है। खासकर गाड़ी चलाने वालों को अधिक सतर्क रहना होगा। चूंकि, इस मौसम में धुंधला दिखाई देने के कारण दुर्घटनाएं की संभावना बढ़ जाती है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    हालांकि, 14 दिसंबर से शहर का तापमान और गिरेगा। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार तक शहर का तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। ऐसे में ठंड और भी बढ़ने वाली है। इस मौसम में बच्चों के साथ-साथ बुजुर्गों पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत होती है।

    इधर, शहर के अस्पतालों में भी ठंड से संबंधित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ठंड के दिनों में ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट अटैक, कोल्ड डायरिया, सांस संबंधित परेशानी सहित अन्य बीमारी तेजी से बढ़ती है। ऐसे में इन लोगों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है।

    खबरें और भी

    पलामू में मौसम का हाल

    पलामू ,गढ़वा व लातेहार में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में 0.5 डिसे की वृद्धि व न्यूनतम तापमान 0 .5 डिसे की गिरावट दर्ज की गई है।

    मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिसे व न्यूनतम तापमान 10.3 डिसे रहा। बुधववार को मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में गिरावट आएगी।

    यह भी पढ़ें- रांची के सब्जी मंडी बाजार में मंगलवार देर रात भीषण आग लगी, मौके पर दमकल गाड़ियां मौजूद

    यह भी पढ़ें- बिहार में तेजी से पनप रहा नशे का कारोबार, शहरी क्षेत्र में ड्रग पैडलर एक्टिव; गली-मोहल्ले में धड़ल्ले से हो रही स्मैक-ब्राउन शुगर की बिक्री