Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारनेट सर्वर ठप: गम्हरिया अंचल कार्यालय में ऑनलाइन काम बंद, जनता के साथ कर्मचारी भी परेशान

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 11:33 PM (IST)

    झारनेट सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण गम्हरिया अंचल कार्यालय में ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हैं, जिससे आम जनता और कर्मचारी दोनों परेशान हैं। राजस ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

    प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

    HighLights

    1. दाखिल-खारिज, भूमि सुधार जैसे महत्वपूर्ण राजस्व कार्य लंबित।

    2. दूर-दराज से आने वाले लोग बिना काम लौटे, प्रशासन से मांग।

    संस, आदित्यपुर। गम्हरिया अंचल कार्यालय में झारनेट (JharNet) सर्वर में आई तकनीकी खराबी के कारण पिछले कई दिनों से ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हैं। सर्वर ठप होने से न केवल आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि अंचल कार्यालय के कर्मचारी भी भारी परेशानी से जूझ रहे हैं।

    महत्वपूर्ण राजस्व कार्य पड़े ठप 

    डिजिटल माध्यम से होने वाले अधिकांश कार्य बंद होने की वजह से लोगों को रोजाना कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण ऑनलाइन दखल-खारिज (म्यूटेशन), भूमि अभिलेखों में सुधार और नामांतरण सहित राजस्व से जुड़े तमाम जरूरी कार्य पूरी तरह ठप हैं। 

    तकनीकी सेल को भेजा गया पत्र, समाधान का इंतजार 

    आवेदकों के जरूरी दस्तावेज लंबित होने के कारण उन्हें हर दिन निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। अंचल कार्यालय की ओर से इस गंभीर समस्या की जानकारी संबंधित तकनीकी सेल को पत्राचार के माध्यम से दे दी गई है। 
     

    दूर-दराज से आने वाले लोग परेशान 

    इसके बावजूद सोमवार तक भी तकनीकी खराबी को दूर नहीं किया जा सका, जिससे कार्यालय का कामकाज सामान्य नहीं हो पाया है। कार्यालय के कर्मचारियों का कहना है कि सर्वर बाधित रहने के कारण वे चाहकर भी फाइलों का निपटारा नहीं कर पा रहे हैं। 
     
    वहीं, सुदूर ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों से आने वाले लोग घंटों इंतजार करने के बाद बिना काम कराए लौटने को मजबूर हैं।
     
    स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि झारनेट की इस खराबी को जल्द से जल्द ठीक किया जाए, ताकि लंबित पड़े राजस्व कार्यों का निष्पादन हो सके और आम जनता को राहत मिले।