Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Seat Sharing: JMM-कांग्रेस के बीच ठनेगी रार! इस सीट पर समझौते को तैयार नहीं हेमंत की पार्टी, भाजपा के पास भी प्‍लान बी

    Updated: Tue, 13 Feb 2024 12:46 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे राज्‍य में राजनीतिक सरगरमी बढ़ती जा रही है। इस दौरान चर्चा है कि झामुमो जमशेदपुर सीट छोड़ने को तैयार न ...और पढ़ें

    आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जमशेदपुर सीट छोड़ने को तैयार नहीं झामुमो।
    आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जमशेदपुर सीट छोड़ने को तैयार नहीं झामुमो।

    वीरेन्द्र ओझा, जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज होने लगी है। इसमें सबसे पहले कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से आवेदन मांग कर सरगर्मी बढ़ा दी है। इसमें पूर्व सांसद डा. अजय कुमार भी दावेदार हैं। हालांकि, इसके साथ ही यह भी चर्चा है कि झामुमो जमशेदपुर सीट छोड़ने को तैयार नहीं है।

    जमशेदपुर सीट को लेकर झामुमो अडिग

    राज्य में झामुमो, कांग्रेस व राजद का गठबंधन चल रहा है, जिसमें अब तक मजबूती भी दिख रही है। हालिया घटनाक्रम के बाद यह गठजोड़ और भी मजबूत हो गया है, इसके बावजूद झामुमो अब तक जमशेदपुर सीट को लेकर अडिग है।

    इस बीच यह भी चर्चा हो रही है कि यदि सिंहभूम (चाईबासा) सीट से सांसद गीता कोड़ा भाजपा में जाती हैं, तो इस सीट में फेरबदल हो सकता है। ऐसी परिस्थिति में कांग्रेस प्रदीप बलमुचू को चाईबासा और डा. अजय कुमार को जमशेदपुर से सीट से लड़ा सकती है।

    वैसे सिंहभूम सीट पर अपना उम्मीदवार देने के लिए झामुमो विधायकों के साथ कार्यकर्ता जोर लगाए हुए हैं, लेकिन अब कोल्हान में झामुमो-कांग्रेस की पूरी राजनीति की धुरी गीता कोड़ा पर टिक गई है।

    जमशेदपुर से झामुमो इन्‍हें बना सकती है उम्‍मीदवार

    कहा जा रहा है कि सामान्य परिस्थिति में इस बार झामुमो जमशेदपुर लोकसभा सीट से आस्तिक महतो उर्फ बाबू भाई को उम्मीदवार बना सकती है। आस्तिक इससे पहले 2011 के उपचुनाव में आजसू के टिकट पर जमशेदपुर लोकसभा सीट से लड़े थे, जिसमें उन्हें लगभग 80 हजार मत मिले थे।

    खबरें और भी

    हालांकि, इस उपचुनाव में ही डा. अजय झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर जीते थे, लेकिन इसके बाद 2014 के चुनाव में वे चुनाव में बिद्युत बरण महतो से हार गए थे। बहरहाल, देखने वाली बात होगी कि आगे क्या समीकरण बनता है।

    इस बार भी डा. अजय ने आवेदन दिया है, लेकिन काफी दिनों से यहां वे सक्रिय नहीं हैं। ओडिशा का प्रभारी बनने के बाद यहां से उनका संपर्क लगभग कट गया है। अब वे पूरी तरह ओडिशा में कांग्रेस की जीत के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।

    जमशेदपुर के लिए कांग्रेस से 19 ने दिया आवेदन

    जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए सोमवार को 19 नेताओं-कार्यकर्ताओं ने आवेदन दिया। इसे लेकर बिष्टुपुर स्थित जिला कार्यालय में दिन भर चहल-पहल रही।

    जिला कार्यालय में जिन लोगों ने उम्मीदवारी का आवेदन दिया, उनमें डा. अजय कुमार, अजय सिंह, बिजय खां, सामंता कुमार, राकेश तिवारी, अनिल कुमार तिवारी, अवधेश कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, रामवृक्ष गुप्ता, सनत चक्रवर्ती काल्टू, महेश खिरवाल, कमलेश कुमार पांडेय, खगेनचंद्र महतो, पुनीता चौधरी, अजय महतो, अजय मंडल, संजय कुमार यादव, योगेंद्र सिंह राठौर व ललटू महतो शामिल हैं। अब जिलाध्यक्ष इन नामों पर अनुशंसा के साथ प्रदेश मुख्यालय को भेजेंगे।

    यह भी पढ़ें: हेमंत सोरेन पर लगे आरोपों पर फिर बोले चंपई, कहा- कहीं नाम नहीं फिर भी... सरकारी योजनाओं को लेकर भी कह दी बड़ी बात

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान', इस प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी