विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जुगसलाई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट: ₹22 लाख के मैकेनिकल उपकरणों में कॉपर की जगह लगाया लोहे का अर्थिंग; जांच टीम पहुंची

Published: Wed, 28 Oct 2026 08:26 PM (IST)

जमशेदपुर के जुगसलाई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 22 लाख रुपये के यांत्रिक उपकरणों की आपूर्ति में भारी अनियमितता का मामला गरमा गया है।

मैकेनिकल उपकरणों की आपूर्ति में भारी अनियमितता का मामला गरमा गया है।

मैकेनिकल उपकरणों की आपूर्ति में भारी अनियमितता का मामला गरमा गया है।

HighLights

  1. तांबे की जगह लोहे की अर्थिंग, ट्रांसफार्मर से तेल गायब मिला।

  2. अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच न होने पर हाईकोर्ट जाने की चेतावनी दी।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर । जुगसलाई जलापूर्ति पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (यांत्रिक प्रमंडल) में वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 22 लाख रुपये के मैकेनिकल उपकरणों की आपूर्ति में भारी अनियमितता का मामला गरमा गया है। 
 
शिकायत के बाद गठित संयुक्त जांच टीम बुधवार को जुगसलाई एमई स्कूल रोड स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जांच के लिए पहुंची। 
 
इस जांच टीम में जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान और पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक सहाय शामिल थे।
 

काॅपर की जगह लोहे की अर्थिंग, ट्रांसफार्मर में तेल गायब 

इस मामले को लेकर जुगसलाई के अधिवक्ता अमर कुमार तिवारी ने करीब एक वर्ष पूर्व पेयजल मंत्री और उपायुक्त से लिखित शिकायत की थी। 
 
आरोप है कि प्लांट में कई उपकरण अब तक लगाए ही नहीं गए हैं और जो लगे हैं, उनमें तकनीकी मानकों की धज्जियां उड़ाई गई हैं:
 
नकली अर्थिंग: कापर (तांबा) अर्थिंग की जगह सस्ता लोहे का अर्थिंग लगा दिया गया।
कम क्षमता के स्टार्टर: निर्धारित एमएल-6 स्टार्टर के बजाय बीसीएच कंपनी का कम पावर वाला स्टार्टर लगाया गया।
सूखा ट्रांसफार्मर: सुरक्षा मानकों को ताक पर रखते हुए ट्रांसफार्मर में तेल तक नहीं डाला गया।
 

शिकायतकर्ता का आरोप: ठेकेदार को बचाने की कोशिश 

अधिवक्ता अमर कुमार तिवारी ने आरोप लगाया कि जांच टीम के पहुंचने की पूर्व सूचना उन्हें नहीं दी गई। उन्होंने कहा क‍ि मेरे पास धांधली से जुड़े पुख्ता दस्तावेज हैं, लेकिन अधिकारी दोषी ठेकेदार को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
 
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जांच निष्पक्ष नहीं हुई या लीपापोती का प्रयास किया गया, तो वे उच्च न्यायालय (High Court) का दरवाजा खटखटाएंगे। फिलहाल सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।