Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेल यात्री के लिए जरूरी खबर : गुरुवार को खड़गपुर-हावड़ा मार्ग पर 46 लोकल ट्रेनें नहीं चलेंगी, देखें पूरी सूची

    Updated: Tue, 28 Apr 2026 11:32 PM (GMT+05:30)

    दक्षिण-पूर्व रेलवे ने आगामी गुरुवार को खड़गपुर और हावड़ा के बीच चलने वाली 23 जोड़ी ईएमयू लोकल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। यह निर्णय उन ट्रे ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

    प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

    HighLights

    1. ये ट्रेनें सामान्यतः रविवार/अवकाश पर नहीं चलती हैं।

    2. यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए सूची जांचने की सलाह।

    जागरण संवाददाता, खड़गपुर। दक्षिण-पूर्व रेलवे (SER) से यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। रेलवे प्रशासन ने आगामी गुरुवार को खड़गपुर और हावड़ा के बीच चलने वाली 23 जोड़ी ईएमयू (EMU) लोकल ट्रेनों को रद करने का निर्णय लिया है।
     

    क्यों बंद रहेंगी ट्रेनें? 

    रेलवे द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, लोकल सेवाओं की ये 23 जोड़ी ट्रेनें वे हैं जो सामान्यतः रविवार या राष्ट्रीय अवकाश (National Holidays) के दिन बंद रहती हैं। इस विशेष परिचालन निर्णय के तहत इन्हें गुरुवार को भी पटरी पर नहीं उतारा जाएगा। 
     
    हालांकि, रेलवे ने स्पष्ट किया है कि सामान्य कार्यदिवस (Working Days) की समय-सारिणी के अनुसार चलने वाली अन्य सभी नियमित लोकल सेवाएं अपने निर्धारित समय पर चलती रहेंगी।
     

    रद की गई ट्रेनों की सूची

    •     अप साइड (Up Side): 38703, 38403, 38103, 38303, 38409, 38105, 38417, 38421, 38713, 38715, 38717, 38435, 38443, 38445, 38449, 38313, 38451, 38319, 38909, 38911, 38917, 38031 और 38033। 
    •     डाउन साइड (Down Side): 38306, 38408, 38308, 38412, 38414, 38708, 38712, 38104, 38418, 38106, 38312, 38426, 38434, 38436, 38722, 38724, 38450, 38456, 38914, 38916, 38922, 38032 और 38036।


    यात्रियों को सलाह 

    खड़गपुर-हावड़ा मार्ग पर हजारों की संख्या में दैनिक यात्री और नौकरीपेशा लोग सफर करते हैं। 23 जोड़ी ट्रेनों के अचानक रद होने से गुरुवार को अन्य ट्रेनों में भीड़ बढ़ने की संभावना है। 
     
    यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना रद की गई ट्रेनों की सूची को देखकर ही बनाएं। इससे सफर में परेशानी नहीं होगी।