Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जानिए नारियल के छिलके कैसे बड़े काम का है, कैसे करें इसका उपयोग

    By Rakesh RanjanEdited By:
    Updated: Fri, 27 Aug 2021 06:33 PM (GMT+05:30)

    नारियल के छिलके बड़े काम की चीज है। जरूरत है इसे परखने व इस्तेमाल की। ऐसे में हमें नारियल खाने के बाद उसे छिलके नहीं फेंकने चाहिए। उसे सुरक्षित घर में ...और पढ़ें

    अगर घर मे स्क्रबर नहीं है तो वहां नारियल के छिलक का इस्तेमाल हो सकता है।
    अगर घर मे स्क्रबर नहीं है तो वहां नारियल के छिलक का इस्तेमाल हो सकता है।

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर । नारियल के छिलके बड़े काम की चीज है। जरूरत है इसे परखने व इस्तेमाल की। ऐसे में हमें नारियल खाने के बाद उसे छिलके नहीं फेंकने चाहिए। उसे सुरक्षित घर में रख देना चाहिए। कारण कि इसका इस्तेमाल कई स्थानों पर किया जाता है। सबसे पहले नारियल के छिलके का इस्तेमाल बर्तन धोने के लिए किया जा सकता है। महंगे बर्श से बर्तन ठीक से साफ भी नहीं होता है लेकिन इसे बर्तन काफी साफ होता है तथा चमकने लगता है।

    अगर घर मे स्क्रबर नहीं है तो वहां नारियल के छिलक का इस्तेमाल हो सकता है। हम जानते हैं कि साउथ इंडियन खाने में नारियल का होना जरूरी है। वहीं कुछ लोग नारियल पानी पीने के बाद उसे कच्चा खाते हैं तथा छिलके को फेंक देते हैं। लेकिन उन्हें मालूम नहीं है इसका कहां कहा इस्तेमाल हो सकता है। छोटे-बड़े कल कारखानों में नारियल के छिलके से रस्सी, जूट, बैग, मैट जैसी कई चीजें बनाई जाती है लेकिन घर पर लोग इसे बेकार समझकर फेंक देते हैं। नारियल के छिलके से घर के कई कामों को निपटाया जा सकता है। नारियल के छिलकें से बालों को काला किया जाता है तो वहीं कई लोग इसे घरेलू कामों में भी प्रयोग करते हैं।

    पौधे लगाने में खाद के रूप में होता है प्रयोग

    पौधे लगाने से पूर्व मिट्टी में कोको पीट का इस्तेमाल किया जाता है। कोको पीट नारियल की भूसी ही होती है, जिसे मिट्टी में मिक्स कर दिया जाता है। गमले में मिट्टी के साथ कोकोपीट मिक्स करने से मिट्टी टाइट नहीं होती है जिससे पौधों की जड़ों को बढ़ने में आसानी होती है। साथ ही कोको पीट पौधों को पोषण देने का काम करता है।

    बर्तन धाेने में स्क्रबर की जगह होता है प्रयोग

    नारियल के छिलके का प्रयोग बर्तन धाेने के लिए किया जाता है, अगर इसके पास स्क्रबर नहीं है तो नारियल के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे गुच्छे की तरह बनाकर धोने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

    पौधा लगाने में होता है उपयोग

    नारियल के छिलके का इस्तेमाल घर पर पौधा लगाने में किया जा सकता है। नारियल को काट कर आधा कट कर बीच में उसके पौधा लगाया जा सकता है।

    मिट्टी के चूल्हे में होता है उपयोग

    ग्रामीण क्षेत्राें में मिट्टी के चूल्हें इसका उपयोग किया जाता है। लकड़ी की जगह नारियल के छिलके को जलाकर खाना बनाया जाता है। लकड़ी को जलाने में परेशानी होती है लेकिन नारिलय के छिलके वाली जट्टे को आसानी से जलाया जा सकता है। पहले छिलके में आग लगाते हैं फिर स्वत: लकड़ी में आग लग जाती है। इस प्रकार नारियल के छिलके बड़े काम की चीज है, इसे फेंके नहीं इस्तेमाल करें।

    खबरें और भी