यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लालू की RJD ने झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कर दी बड़ी मांग, क्या JMM-Congress कर पाएगी पूरी?
Lalu Prasad Yadav झारखंड में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहटें तेज हो गई। शुक्रवार को आदित्यपुर में राजद का 28वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान विधानस ...और पढ़ें

HighLights
- सभी वार्ड में सभा आयोजित करने का निर्णय- RJD नेता
- आदित्यपुर में मनाया गया राजद का 28वां स्थापना दिवस
- हमारे कार्यकर्त्ता 24 कैरेट वफादार होते हैं- राजद नेता
संवाद सूत्र, आदित्यपुर। राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने कहा कि राजद महागठबंधन का हिस्सा है। पार्टी किसी भी दल से कमजोर नहीं है। कोल्हान समेत पूरे झारखंड में हमारा कार्यकर्ता है, लेकिन हम चुनाव नहीं लड़ते है। झामुमो-कांग्रेस का पिछलग्गु बनकर पार्टी को मजबूत नहीं कर सकते है।
राजद नेताओं ने कहा कि क्योंकि जब हम चुनाव ही नहीं लड़ेंगे और अपना विधायक ही नहीं बनाएंगे तो पार्टी कहां से मजबूत होगी। इसलिए, इस बार विधानसभा चुनाव में झारखंड में कम से कम हम 24 सीट और कोल्हान के तीनों जिले में एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे।
हमारे कार्यकर्त्ता 24 कैरेट वफादार- RJD नेता
खबरें और भी
कार्यक्रम में इन लोगों की रही मौजूदगी