विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'उनकी मम्मी ने भी...', PM मोदी ने राहुल-सोन‍िया के बयान पर ली चुटकी, बोले- झारखंड के गरीबों को लौटाएंगे नोटों का पहाड़

Published: Sun, 19 May 2024 12:54 PM (IST)

Lok Sabha Election 2024 देश में लोकसभा चुनाव के चार चरण संपन्‍न हो चुके हैं। कल यानी 20 मई को ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में भाषण देते हुए।
पीएम मोदी ने पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में भाषण देते हुए।

HighLights

  1. उद्योग व निवेश विरोधी शहजादे बोल रहे नक्सलियों की भाषा : नरेन्द्र मोदी
  2. नरेन्द्र मोदी बोले- कांग्रेस, झामुमो, आरजेडी जैसी पार्टियों ने हमारे झारखंड को हर मौके पर लूटा है

घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम)। देश में लोकसभा चुनाव के चार चरण संपन्‍न हो चुके हैं। कल यानी 20 मई को पांचवे चरण के मतदान होना है। इस बीच, आज पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड में चुनाव प्रचार किया और कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को झारखंड के जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के घाटशिला में जनसभा में कांग्रेस और झामुमो पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस को उद्योग विरोधी बताते हुए कहा,

मेरा उन सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से सवाल है, जहां पर कांग्रेस की सरकार है, उनके शहजादे आए दिन उद्योगों का विरोध करते हैं। उद्योगपतियों का विरोध करते हैं। निवेश का विरोध करते हैं।

आने वाले दिनों में कौन उद्योगपति उनके राज्य में जाकर पूंजी निवेश करेगा‌? उनके राज्य में युवाओं का क्या होगा? सारे निवेशक मुझे मिलने आते हैं। वो कहते हैं हम कांग्रेस के नेतृत्व वाले राज्यों में नहीं जायेंगे। वहां निवेश के विरोध की विचारधारा है। मैं नौजवानों को बोलता हूं, शहजादे की बातों को सुनकर कौन उन राज्यों में जायेगा।

'शहजादे की भाषा के कारण लोग...'

पीएम ने आगे कहा कि शहजादे की भाषा के कारण लोग आपके राज्य में आने को तैयार नहीं है। नौजवानों के अधिकारों को कोई छीन ले ये मुझे स्वीकार नहीं है। कांग्रेस के सीएम स्पष्ट करें, यह शहजादे की भाषा है? नौजवानों की जिंदगी तबाह करने की बात कह रहे हैं।

आपके राज्यों के नौजवानों को पलायन कर उन राज्यों में जाना पड़ेगा, जहां उद्योग लग रहे हैं। शहजादे की भाषा नक्सलियों की भाषा है। नक्सली भी बिना रंगदारी के काम नहीं करते हैं। आज नक्सलियों की हमने कमर तोड़ दी है। उनकी जिम्मेदारी कांग्रेस व झामुमो ने उठा ली है।

नये-नये तरीके से रंगदारी करना, नोटो को पहाड़ खड़ा करने वालों को एक भी वोट मिलना चाहिए क्या? हर बूथ से इनका सफाया होना चाहिए या नहीं? कांग्रेस ने आपकी कभी परवाह नहीं की। गरीबी हटाओ का झूठा नारा दिया।  पीएम मोदी ने कहा,

मैं गरीबों का दर्द जानता हूं। 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से निकाल कर लाया हूं। कांग्रेस के शहजादे वायनाड से भाग कर रायबरेली चुनाव लड़ने गये। सबों से कहते फिर रहे, यह मेरी मम्मी की सीट है।

कोई बच्चा स्कूल में पढ़ने जाता है तो यह नहीं कहता यह मेरे पापा की सीट हो, चाहे उसके पापा वहां पढ़े क्यों न हों। उनकी मम्मी ने भी रायबरेली में आकर कहा, वो उनको अपना बेटा सौंप रही हैं।

मोदी ने कांग्रेस पर लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने से इनकार करने का भी आरोप लगाया और आरोप लगाया कि पार्टी के पिछले शासनकाल के दौरान 18,000 गांवों की स्थिति 18वीं सदी जैसी थी।

नोटों के पहाड़ पर बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और झामुमो जैसे दलों को देश के उद्योगों से मतलब नहीं है है। कांग्रेस और झामुमो वालों को विकास का क-ख-ग-घ भी नहीं आता। झारखंड का नाम आते ही सामने नोटों के पहाड़ दिखने लगते हैं। मुख्यमंत्री जेल में सड़ रहे हैं, उनके अफसर जेल में सड़ रहे हैं। उसी से झारखंड की पहचान है।

कांग्रेस, झामुमो, आरजेडी जैसी पार्टियों ने हमारे झारखंड को हर मौके पर लूटा है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। कांग्रेस ने लूट के रिकार्ड बनाए हैं। आरजेडी ने नौकरी के बदले गरीब से जमीन छीनी है। झामुमो ने भी वही आदतें व चरित्र कांग्रेस व आरजेडी से सीखा है।

झामुमो ने गरीब आदिवासियों की जमीन हड़पी। सेना की जमीन तक हड़पने की कोशिश की। जनता से सवाल करते हुए मोदी ने पूछा कि कांग्रेस के घरों से जो नोटों के बंडल बरामद हुए हैं, वह पैसा किसका है?

आगे उन्‍होंने कहा कि यह पैसा आदिवासियों का है, गरीबों का है। मैं इन बेईमानों से पूरी राशि निकलवाऊंगा। यह खोजूंगा यह पैसे के किसके हैं। ये जिसके भी पैसे हैं उन सबको लौटाऊंगा। मोदी इसके लिए कानूनी सलाह ले रहा है, जिसके हक का पैसा है वह पैसा उसे वापस दिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।