सरायकेला के नए एसपी मनोज स्वर्गीयरी ने संभाला पदभार: आदित्यपुर थाने का किया औचक निरीक्षण
मनोज स्वर्गीयरी ने सरायकेला-खरसावां के नए एसपी का पदभार संभाला और तुरंत एक्शन में आकर आदित्यपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अपराध के खिलाफ 'जी ...और पढ़ें

मनोज स्वर्गीयरी, एसपी सरायकेला खरसावां।
HighLights
आदित्यपुर थाने का औचक निरीक्षण कर 'जीरो टॉलरेंस' नीति की घोषणा।
लंबित मामलों के त्वरित निपटान और हिमांशु हत्याकांड पर सख्त निर्देश।
संसू आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक (SP) मनोज स्वर्गीयरी ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालते ही नए एसपी पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए।
उन्होंने सबसे पहले आदित्यपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपनी प्राथमिकताएं पूरी तरह स्पष्ट कर दीं।
जिले में लागू होगी 'जीरो टॉलरेंस' नीति
थाना निरीक्षण के दौरान एसपी मनोज स्वर्गीयरी ने कहा कि पूरे जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना और पुलिस प्रशासन पर उनका भरोसा बहाल करना उनकी प्राथमिकता है।
नए एसपी ने असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी कि किसी भी सूरत में जिले की शांति व्यवस्था को भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नए दिशा-निर्देश:
- पुलिस गश्त में बढ़ोतरी: क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर और संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त (Patrolling) तत्काल प्रभाव से बढ़ाई जाएगी।
- लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन: थानों में लंबे समय से लंबित पड़े मामलों की समीक्षा कर उनका जल्द से जल्द निष्पादन किया जाएगा।
- हिमांशु हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी: एसपी ने हिमांशु सिंह हत्याकांड की समीक्षा करते हुए फरार आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी का कड़ा आदेश दिया।
क्यों हटाई गईं निवर्तमान एसपी निधि द्विवेदी?
गौरतलब है कि हाल ही में जमशेदपुर में हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद जिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विपक्ष और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने राज्य सरकार पर तीखे सवाल उठाए थे।
जनता के आक्रोश और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर निवर्तमान एसपी निधि द्विवेदी को पद से हटा दिया गया था।
जिले की कमान अब तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी मनोज स्वर्गीयरी को सौंपी गई है, ताकि व्यवस्था को पुनः पटरी पर लाया जा सके।