यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand News: झारखंड के इस गांव से सारे पुरुष फरार, घरों में बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग ही बचे; पढ़िए पूरा मामला
Jharkhand News झारखंड के नीमडीह के झीमड़ी में आगजनी तोड़फोड़ और पथराव के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 20 लोगों के खिलाफ न ...और पढ़ें

HighLights
- झीमड़ी गांव के सभी पुरुष डर के मारे गांव छोड़कर फरार
- घर में सिर्फ महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग ही बचे
जागरण टीम, सरायकेला-नीमडीह। Jharkhand News: झारखंड के नीमडीह के झीमड़ी में शनिवार को आगजनी, तोड़फोड़, पथराव के आरोप में आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 20 लोगों के खिलाफ नामजद व करीब सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ नीमडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस ने तीन महिलाओं को भी जेल भेज दिया है। नीमडीह पुलिस झीमड़ी गांव के ग्रामीणों के घर जा रही है और घटना में शामिल लोगों को उठाने की काम कर रही है।
इसके बाद से गांव में सन्नाटा पसर गया है। पुरुष गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। घर में सिर्फ महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग ही रह गए हैं। पीड़िता के धर्मांतरण के बाद गांव का माहौल बदल रहा था। इससे पहले की ग्रामीण उग्र होते पुलिस ने पुरुषों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया।
पुलिस के खौफ के चलते गांव छोड़कर सारे पुरुष फरार
रात में भी पुलिस गांव में गश्ती कर रही है। पुलिस का खौफ इस कदर ग्रामीणों में समाया है कि वे लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पथराव व तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने दर्जन भर लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।
रविवार की शाम झिमड़ी गांव के खितीश कुमार, गंभीर प्रमाणिक, सीमांत महतो, हिमांशु महतो व क्रांति महतो को पीआर बांड में पुलिस ने छोड़ दिया है। पीड़िता का सोमवार को चांडिल कोर्ट में 164 का बयान दर्ज किया गया है। मेडिकल जांच की प्रक्रिया की जा रही है।
खबरें और भी
पीड़िता के साथ उसकी मां व ग्राम प्रधान सहित गांव के तीन चार लोग साथ-साथ जा रहे हैं। घटना के तीसरे दिन भी झिमड़ी में पुलिस तैनात है। घटना के बाद से गांव की दुकानें बंद है।
पीड़िता का 164 का बयान करा लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता का धर्म परिवर्तन हुआ है कि नहीं इसकी जांच कराई जा रही है। दोषियों पर निश्चित कार्रवाई होगी। -मुकेश कुमार लुणायत, पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां