टाटानगर से आदित्यपुर शिफ्ट पर MP बिद्युत बरण महतो का कड़ा विरोध, 8 प्रमुख ट्रेनों का परिचालन बदलने की योजना
सांसद बिद्युत बरण महतो ने टाटानगर से आदित्यपुर ट्रेनों को स्थानांतरित करने की रेलवे की योजना का कड़ा विरोध किया ...और पढ़ें

रांची में आयोजित दक्षिण पूर्व रेलवे की संसदीय समिति की बैठक में मौजूद सांसद बिद्युत बरण महतो।
HighLights
सांसद बिद्युत महतो ने ट्रेन शिफ्टिंग का कड़ा विरोध किया।
यात्रियों की सुविधा से समझौता अस्वीकार्य बताया गया।
वैकल्पिक रेल लाइन व नई ट्रेनों की मांग की।
इन 8 महत्वपूर्ण ट्रेनों को शिफ्ट करने की तैयारी
बैठक में यह बात सामने आई कि रेलवे टाटानगर के दबाव को कम करने के लिए निम्नलिखित ट्रेनों को आदित्यपुर से चलाने का प्रस्ताव बना रहा है:
- साउथ बिहार एक्सप्रेस (दुर्ग-दानापुर)
- टाटा-बक्सर और टाटा-थावे एक्सप्रेस
- जलियांवाला बाग एक्सप्रेस
- टाटा-यशवंतपुर और टाटा-एर्नाकुलम
- टाटा-जम्मूतवी और टाटा-विशाखापट्टनम (साप्ताहिक)
वैकल्पिक रूट और बाईपास लाइन का सुझाव
विस्थापितों के पुनर्वास और नई ट्रेनों की मांग
- दुकानदारों का पुनर्वास: स्टेशन पुनर्विकास के कारण हटाई जा रही दुकानों और मकानों के लिए सांसद ने नियमानुसार पुनर्वास की मांग की।
- बुनियादी ढांचा:सालगाझुरी अंडरपास का काम शुरू करने और परसुडीह व सुंदरनगर में ओवरब्रिज (ROB) बनाने का प्रस्ताव रखा।
- नई ट्रेनें: टाटा-काटपाडी से तिरुपति होते हुए बेंगलुरु तक नई ट्रेन और हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस को वाया टाटानगर चलाने की मांग रेलवे अधिकारियों को सौंपी गई।
यह भी पढ़ें- भारतीय रेल : अब टाटानगर नहीं, आदित्यपुर स्टेशन से खुलेंगी स्वर्णरेखा समेत आठ ट्रेनें; देखें नई समय-सारणी