Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मुस्लिम महिला ने किया प्रतिबंधित मांस बेचने का मामला उजागर, छेड़खानी का भी लगाया आरोप; जांच शुरू

    By Jitendra Singh Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 23 Dec 2023 04:31 PM (IST)

    Jharkhand News झारखंड के जमशेदपुर में एक मुस्लिम महिला ने प्रतिबंधित मांस बेचने का मामला उजागर किया है। महिला ने मोहम्मदनगर निवासी असगर पर गंभीर आरोप ...और पढ़ें

    मुस्लिम महिला ने किया प्रतिबंधित मांस बेचने का मामला उजागर, छेड़खानी का भी लगाया आरोप; जांच शुरू
    मुस्लिम महिला ने किया प्रतिबंधित मांस बेचने का मामला उजागर, छेड़खानी का भी लगाया आरोप; जांच शुरू

    जागरण टीम, घाटशिला/जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी थाना क्षेत्र के महुलबेड़ा की मुस्लिम महिला ने प्रतिबंधित मांस बेचने का मामला उजागर करते हुए मोहम्मदनगर निवासी असगर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप के अनुसार, प्रतिबंधित मांस बेचने का मामला उजागर होते ही आरोपित मुस्लिम महिला से छेड़खानी करते हुए धमकी देने लगा।

    महिला ने आरोपित के खिलाफ छेड़खानी व प्रतिबंधित मांस बेचने की शिकायत थाने में की है। पुलिस ने महिला की लिखित शिकायत पर मुसाबनी थाना में छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही प्रतिबंधित मांस बेचने के आरोप की भी जांच की जा रही है।

    पुलिस जांच में जुटी

    मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि प्रतिबंधित मांस बेचने के जो आरोप लगे हैं, उसकी जांच पुलिस कर रही है। जांच के बाद ही मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। इधर, महिला ने प्रतिबंधित मांस बेचने जाने के मामले को लेकर फोटो और वीडियो भी पुलिस को सौंपा है।

    महिला ने मामले से एसएसपी से भी शिकायत की है। आरोप है कि असगर क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस की खरीद-बिक्री कर रहा है। उसके साथ कई लोग इस धंधे में जुड़े हुए है। यह धंधा एक झोपड़ी से संचालित हो रहा है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    शांत स्वभाव वाले ADM को अचानक आया गुस्सा, गंदगी देखकर लगाई कड़ी फटकार; पदाधिकारी भी घबरा गए

    'हम फूल चढ़ाने वाले ही नहीं, फूल उगाने वाले भी बनेंगे', अर्जुन मुंडा ने कहा- झारखंड में कृषि की काफी संभावना