यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गडकरी से मिले सांसद फिर भी... दस साल से बदहाल National Highway 220, सड़क पर सफर मौत को दावत देने बराबर
सांसद बिद्युत बरण महतो जमशेदपुर लोकसभा से लगातार दो बार सांसद रहे। उनके दस साल के कार्यकाल में भी नेशनल हाइवे 220 बदहाल सूरत में है। रसूनचौपा से पालीड ...और पढ़ें

HighLights
- जमशेदपुर सांसद बिद्युत बरन महतो नितिन गडकरी से कर चुके हैं मुलाकात।
- नेशनल हाईवे की मरम्मत को लेकर नहीं किया गया प्रयास।
- जमशेदपुर लोकसभा से लगातार दो बार सांसद रह चुके हैं महतो।
शंकर गुप्ता, पोटका। सांसद बिद्युत बरण महतो जमशेदपुर लोकसभा से लगातार दो बार सांसद रहे। दो साल से झारखंड-ओडिशा को जोड़ने वाली नेशनल हाइवे 220 रसूनचौपा से पालीडीह तक लगभग दो किमी सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं। भुवनेश्वर, कटक आदि जाने वाली लंबी रूट की बसें रूट परिवर्तन कर घाटशिला, बहरागोड़ा होते हुए जा रही हैं।
सड़क से गुजरना जान जोखिम में डालने के बराबर
सड़क इतनी खराब है कि इस सड़क से होकर गुजरना यात्रियों के लिए जान जोखिम में डालने के बराबर है। हल्की वर्षा होते ही सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। वर्षा न हो तो इतनी धूल उड़ती है कि आने जाने वाले लोगों को कुछ दिखाई नहीं देता है।
सांसद द्वारा 2023 में ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया था कि बहुत जल्द जर्जर सड़क बन जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव में जनप्रतिनिधि बड़े-बड़े वादे करते हैं पर चुनाव जीतने के बाद जन समस्याओं को भूल जाते हैं।
सांसद ने नहीं पूरा किया वादा
रांची-टाटा एनएच के लिए कई बार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले पर इस एनएच के लिए कोई प्रयास नहीं किया।
खबरें और भी
खूनी सड़क बन रही है नेशनल हाईवे