बिहार-झारखंड के युवाओं के लिए जरूरी खबर: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर और बिहटा में बढ़ीं MBBS सीटें
नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर और बिहटा में एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ा दी गई है, जिससे बिहार और झारखंड के छात्रों को लाभ होगा। जमशेदपुर में सी ...और पढ़ें

नेताजी सुभाष मेडिकल कालेज, जमशेदपुर।
HighLights
जमशेदपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीटें 100 से 200 हुईं।
बिहटा कैंपस में सीटें 150 से बढ़कर 250 तक पहुंचीं।
रांची के पास 2028 में नया मदन मोहन मेडिकल कॉलेज।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। चिकित्सा शिक्षा (Medical Education) के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले बिहार और झारखंड के युवाओं के लिए जरूरी खबर है। नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) ने नेताजी सुभाष ग्रुप द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेजों की सीटों में बढ़ोतरी की है।
अब जमशेदपुर (आदित्यपुर) स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में सीटों की संख्या 100 से बढ़ाकर 200 कर दी गई है। वहीं, पटना के बिहटा स्थित कैंपस में सीटों की संख्या 150 से बढ़ाकर 250 कर दी गई है।
बिहटा कैंपस ने छुआ अधिकतम मानक
वर्ष 2028 में खुलेगा एक और नया मेडिकल कॉलेज
हमारा मुख्य उद्देश्य यह है कि बिहार और झारखंड के प्रतिभावान युवाओं को मेडिकल की उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूसरे राज्यों में न भटकना पड़े। उन्हें अपने ही राज्य में विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलें।
मदन मोहन सिंह, कुलाधिपति, नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी