स्क्रीप्ट चांडिल की, शूटर बिहार-बंगाल के: जानिए निखार सबलोक हत्याकांड की पूरी Inside Story
होटल कारोबारी निखार सबलोक की हत्या अचानक नहीं, बल्कि एक सप्ताह से रची जा रही सुनियोजित साजिश का परिणाम थी। ...और पढ़ें

होटल टेंथ माइल स्टोन में तीन दिनों तक निखार सबलोक की गतिविधियों की रेकी करने के बाद अपराधियों ने मौका पाकर होटल परिसर में ही गोलियों से भून दिया।
HighLights
होटल कारोबारी निखार सबलोक की हत्या सुनियोजित साजिश का परिणाम।
अपराधियों ने एक सप्ताह पहले से रची थी पूरी योजना।
पुलिस जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करने की उम्मीद जता रही।
दिलीप कुमार, चांडिल । होटल कारोबारी निखार सबलोक की हत्या अचानक लिया गया फैसला नहीं, बल्कि करीब एक सप्ताह से रची जा रही सुनियोजित साजिश का परिणाम थी।
पुलिस अनुसंधान में यह बात साफ हो गई है कि अपराधियों ने निखार की दिनचर्या, आवाजाही और गतिविधियों पर लगातार पैनी नजर रखी थी।
होटल टेंथ माइल स्टोन में तीन दिनों तक उनकी गतिविधियों की रेकी करने के बाद अपराधियों ने मौका पाकर होटल परिसर में ही उन्हें गोलियों से भून दिया।
चैनलवाइज साजिश: रेकी और शूटरों के लिए अलग-अलग टीमें
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड को पेशेवर और चैनलवाइज तरीके से अंजाम दिया गया:
- अलग-अलग जिम्मेदारियां: रेकी करने वाले, शूटर जुटाने वाले और वारदात के बाद फरार कराने वाले लोग अलग-अलग थे।
- गोपनीयता का पैमाना: गिरोह के सदस्यों को एक-दूसरे की भूमिका की पूरी जानकारी नहीं दी गई थी, ताकि पकड़े जाने पर मुख्य मास्टरमाइंड तक न पहुंचा जा सके।
यही वजह है कि सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम पुलिस की संयुक्त टीमें अब एक-एक कड़ी जोड़कर साजिशकर्ता और शूटरों तक पहुंचने में जुटी हैं।
संदेहियों से पूछताछ जारी, बंगाल और बिहार में छापेमारी
हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पुलिस की टीमें झारखंड के अलावा पड़ोसी राज्यों पश्चिम बंगाल और बिहार के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं।
पुलिस इस हत्याकांड की जांच कई कोणों से कर रही है:
- गैंगवार और वर्चस्व की लड़ाई
- प्रॉपर्टी विवाद व व्यावसायिक रंजिश
सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों (कॉल डिटेल आदि) को जोड़कर पूरी घटना का खाका तैयार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, अनुसंधान सही दिशा में है और अगले 24 से 48 घंटों में पुलिस इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
