प. मेदिनीपुर में TMC दफ्तर से मिले भारी मात्रा में वोटर और जॉब कार्ड, कई राज खुलने की उम्मीद
पश्चिम मेदिनीपुर जिले के गड़बेत्ता में तृणमूल कांग्रेस कार्यालय से बड़ी संख्या में जॉब कार्ड और वोटर कार्ड मिले हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर प ...और पढ़ें

पश्चिम मेदिनीपुर जिला में घटना के बाद टीएमसी कार्यालय के बाहर खड़े लोग।
HighLights
भाजपा कार्यकर्ताओं ने संदिग्ध गतिविधि देख पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने दस्तावेज जब्त कर मामले की जांच शुरू की।
संदेह होने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा
इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
अभी कई और राज खुलने बाकी
बताया जा रहा है कि पुलिस और स्थानीय लोगों की मौजूदगी के बावजूद अलमारी का एक हिस्सा अभी तक नहीं खुल पाया है। कुछ स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि यदि अलमारी का वह लॉकर खोला जाता है, तो कई और महत्वपूर्ण या गैर-कानूनी दस्तावेज सामने आ सकते हैं।
अब इस बात को लेकर क्षेत्र में बड़ा राजनैतिक विवाद छिड़ गया है कि आखिर आम जनता के वोटर कार्ड और मनरेगा के जॉब कार्ड किसी राजनीतिक दल के दफ्तर में क्या कर रहे थे? गड़बेत्ता थाना पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले के हर पहलू की बारीकी से तफ्तीश कर रही है।