Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पीएम नरेंद्र मोदी आएंगे 15 नवंबर को झारखंड, खूंटी में करेंगे विशाल जनसभा; तैयारियों में जुटी भाजपा

    By Manoj Kumar SinghEdited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 05 Nov 2023 10:29 PM (IST)

    15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के दौरे पर आएंगे। वह खूंटी में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नेताओ ...और पढ़ें

    पीएम नरेंद्र मोदी आएंगे 15 नवंबर को झारखंड, खूंटी में करेंगे विशाल जनसभा (फाइल फोटो)
    पीएम नरेंद्र मोदी आएंगे 15 नवंबर को झारखंड, खूंटी में करेंगे विशाल जनसभा (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पीएम के आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की हुई बैठक
    2. पीएम मोदी की रैली में जमशेदपुर महानगर के हजारों भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 15 नवंबर को खूंटी में विशाल जनसभा होगी, जिसमें जमशेदपुर महानगर के हजारों भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

    कार्यक्रम में भाग लेने को लेकर रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक तुलसी भवन बिष्टुपुर में हुई, जिसमें रांची के विधायक सीपी सिंह भी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम में जमशेदपुर महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा व अन्य नेतागण मौजूद रहे।

    पीएम का झारखंड की जनता से विशेष लगाव

    बैठक में अतिथियों का स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि झारखंड की जनता से प्रधानमंत्री का विशेष लगाव रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की अनेकों सफल योजनाओं को झारखंड की धरती से पूरे देश को समर्पित किया है।

    सभा को दस अवसर पर सीपी सिंह ने कहा कि ये सौभाग्य की बात है कि जमशेदपुर महानगर में सक्रिय और अनुभवी कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या है। इसका लाभ संगठन को मिलता है।

    बैठक में ये लोग थे मौजूद

    बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, देवेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, चंद्रशेखर मिश्रा, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, मिथिलेश सिंह यादव, नीरज सिंह, विकास सिंह, भरत सिंह, राजन सिंह, जटाशंकर पांडेय, योगेश मल्होत्रा, डॉ. राजीव, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, रमेश हांसदा, कुसुम पूर्ति, प्रदीप बेसरा, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, प्रदीप महतो आदि उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें: नवंबर में अपने गांव आएंगी राष्ट्रपति मुर्मु, कई विकास कार्यों का करेंगी शिलान्यास; रेलमंत्री भी रह सकते हैं मौजूद

    यह भी पढ़ें: World Cup 2023: 'वह नॉकआउट चरण, रहना होगा अलर्ट', ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी ने इस टीम को लेकर कही बड़ी बात