Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cyclone Remal से झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में कल तेज हवा और बारिश की संभावना

    Updated: Sun, 26 May 2024 09:32 PM (IST)

    भारतीय मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ को लेकर अलर्ट जारी किया है। रविवार और सोमवार को झारखंड आंशिक रूप से इससे प्रभावित होगा। चक्रवाती तूफान ‘रेम ...और पढ़ें

    Cyclone Remal से झारखंड के कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज
    Cyclone Remal से झारखंड के कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज

    HighLights

    1. राज्य के शेष भाग में भी हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है
    2. रांची व उसके आस-पास के जिलों में येलो अलर्ट जारी

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ का असर कोल्हान प्रमंडल में भी देखा जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, गंभीर चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के कारण रविवार और सोमवार को झारखंड आंशिक रूप से प्रभावित होगा। झारखंड में सामान्यत: बादल छाए रहेंगे।

    राज्य का पूर्वी भाग व निकटवर्ती मध्य भाग विशेषकर कोल्हान (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां) व संथाल प्रमंडल क्षेत्र में गर्जन तेज हवा के साथ वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

    मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    इसे देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही राज्य के शेष भाग में भी हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। रांची व उसके आस-पास के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    इधर, रविवार को शहर में सुबह से ही मौसम में बदलाव होते रहा। सुबह में हल्की वर्षा हुई तो दोपहर में धूप भी खिली। इससे उमस बढ़ गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, शाम चार बजे के बाद मौसम में फिर से बदलाव देखा गया।

    खबरें और भी

    इस दौरान तेज हवा के साथ हल्की वर्षा भी हुई। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    31 मई व 1 जून को जोरदार वर्षा होने की संभावना

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। ऐसे में लोगों को सतर्क होने की जरूरत है। इस मौसम में सर्दी-खांसी, बुखार व एलर्जी के मरीज बढ़ जाते हैं।

    मौसम विभाग 29 व 30 मई को मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री होने की संभावना है। ऐसे में गर्मी भी बढ़ेगी। वहीं, 31 मई और एक जून को जोरदार वर्षा होने की संभावना है।

    ये भी पढ़ें-

    135 की भयंकर स्पीड... तबाही मचाने आ रहा 'रेमल'! झारखंड में अलर्ट जारी, इन इलाकों में बत्ती हो सकती गुल

    Cyclone Remal: बंगाल की खाड़ी से चल दिया तूफान, झारखंड के लोग रहें सावधान! बाहर निकलने से पहले पढ़ लें ये सलाह