Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maiya Samman Yojana: क्या घुसपैठिए ले रहे मंईयां सम्मान योजना का लाभ? इस वजह से मुखिया ने जताई आशंका

    Updated: Sat, 10 May 2025 06:05 PM (IST)

    झारखंड के पोटका की एक पंचायत में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों की सूची में गड़बड़ी सामने आई है। मुखिया ने पाया कि पंचायत में केवल एक ...और पढ़ें

    घुसपैठिए तो मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं ले रहे : मुखिया
    घुसपैठिए तो मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं ले रहे : मुखिया

    HighLights

    1. पंचायत में एक मुस्लिम परिवार, लेकिन 15 परिवारों का सूची में है नाम
    2. मुखिया द्वारा जांच करने पर इन 14 परिवारों के बारे में नहीं मिली जानकारी

    संवाद सूत्र, पोटका। Maiya Samman Yojana: झारखंड की महिलाएं सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की नौवीं किस्त का इंतजार कर रही हैं। मई महीने में नौवीं किस्त जारी की जाएगी। इस बीच झारखंड सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों की सूची का सत्यापन भी कराया जा रहा है।

    मुखिया को सौंपी गई लाभुकों की सूची

    इसी क्रम में पोटका की जुड़ी पंचायत के 358 लाभुकों की एक सूची मुखिया को सौंपी गई, जिसके तहत क्षेत्र के लाभुकों के सत्यापन की बात कही गई। इस दौरान लाभुकों की सूची देखकर पंचायत के मुखिया सुकलाल सरदार चौंक गए।

    सूची में 15 मुस्लिम परिवारों का नाम

    उन्होंने कहा कि हमारे पंचायत में एक ही मुस्लिम परिवार है। मगर इस सूची में 15 मुस्लिम परिवारों का नाम दर्ज है। इन परिवारों द्वारा मंईयां सम्मान योजना का लाभ लिया जा रहा है। मगर हमारे पंचायत में जब एक ही परिवार है तो अन्य 14 मुस्लिम परिवार आया कैसे आए, ये जांच का विषय है।

    घुसपैठियों का नाम शामिल होने की आशंका

    उन्होंने शक जाहिर करते हुए कहा कि कहीं घुसपैठिए तो हमारे पंचायत में मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं। उन्होंने रजिस्टर को देखा तो कहा कि कड़ी निगरानी के साथ पंचायत में लाभुकों का सत्यापन कर मंईयां सम्मान योजना के लिए रजिस्टर्ड किया गया था। मगर इन 14 मुस्लिम लाभुकों का नाम सूची किसने जोड़ा यह पता नहीं है।

    खबरें और भी

    मुखिया ने कहा कि मैं सूची को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग करूंगा, जिससे की फर्जी लाभुकों का पता लगाकर उन पर एक्शन लिया जा सके।

    ये भी पढ़ें

    Maiya Samman Yojana: किसको मिलेगी मंईयां सम्मान योजना की नौवीं किस्त? हेमंत सरकार ने दिया ताजा अपडेट

    Jharkhand News: झारखंड में महिलाओं-बच्चों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जो चाहा वो अब हो रहा