पोटका विस में SIR में 52 हजार से अधिक नाम कटने के आसार, 4 सितंबर तक दर्ज कराएं दावा-आपत्ति
पोटका विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 52,360 मतदाताओं के नाम हटाए जाने की संभावना है। प्रशासन ने दावा-आ ...और पढ़ें

पोटका विस क्षेत्र में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत हजारों मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने की संभावना बन रही है।
HighLights
जांच में डुप्लीकेट, मृत और अनुपलब्ध मतदाता चिन्हित किए गए।
दावा-आपत्ति के लिए 4 सितंबर तक का समय उपलब्ध।
संवाद सूत्र, पोटका। पोटका विधानसभा क्षेत्र में चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 52,360 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने की संभावना बन रही है। वर्तमान में इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,16,192 पंजीकृत मतदाता हैं।
जांच के दौरान पाई गईं गड़बड़ियां
प्रशासनिक जांच के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे मतदाताओं को चिन्हित किया गया है, जो अपने पंजीकृत पते पर उपलब्ध नहीं मिले।
इनमें से कई मतदाता डुप्लीकेट पाए गए हैं, कुछ की मृत्यु हो चुकी है, जबकि कई लोग स्थायी रूप से क्षेत्र छोड़कर अन्य स्थानों पर चले गए हैं।
क्षेत्रवार आंकड़े
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, नाम हटने की सबसे अधिक संभावना जमशेदपुर क्षेत्र में है, जहां 31,188 मतदाताओं के नाम चिन्हित किए गए हैं।
इसके अलावा पोटका प्रखंड से 8,311 और डुमरिया प्रखंड से 5,736 मतदाताओं के नाम कटने की सूची में शामिल हैं।
4 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका
प्रशासन ने प्रभावित मतदाताओं को राहत देते हुए अपने नाम की स्थिति सुधारने और दावा-आपत्ति दर्ज कराने के लिए 4 सितंबर तक का समय दिया है।