Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पुरुलिया में रफ्तार का कहर: कहीं गई मासूम की जान, तो कहीं पलटी कार; 34 हताहत

    Updated: Sat, 09 May 2026 06:10 PM (GMT+05:30)

    पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में बीते 24 घंटों में हुए सड़क हादसों में एक छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इन घटनाओं में ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

    प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

    HighLights

    1. बस-ट्रक भिड़ंत में छह वर्षीय बच्ची की मौत।

    2. बलरामपुर में कार पलटने से आठ लोग घायल।

    3. बांदोवान में अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ।

    जागरण संवाददाता, पुरुलिया। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में बीते चौबीस घंटों के दौरान अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक छह वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव भी बरामद किया है।
     

    बस और ट्रक की भिड़ंत में 6 वर्षीय बच्ची की गई जान

    पहली घटना आड़षा थाना क्षेत्र के कोरांग काली मंदिर के पास नेशनल हाईवे-18 पर हुई। जानकारी के अनुसार, पुरुलिया से बड़ाबाजार की ओर जा रही एक यात्री बस को विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण संघर्ष में बस में सवार कुल 26 यात्री घायल हो गए।

    पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को उद्धार कर पुरुलिया मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दीपाण्विता दास (6) को मृत घोषित कर दिया। मृतका टामना थाना क्षेत्र के रायबांध की निवासी थी। 
     

    बलरामपुर में कार पलटी, 8 लोग जख्मी

    अस्पताल में भर्ती 15 लोगों का इलाज जारी है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। एक अन्य दुर्घटना बलरामपुर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड पर हुई। 
     
    यहां एक साइकिल को बचाने या टक्कर लगने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार 6 यात्री और साइकिल पर सवार 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। 
     

    बांदोवान में सड़क किनारे मिला अज्ञात शव

    पुलिस ने सभी 8 घायलों को बांशगढ़ ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया है। सड़क हादसों के बीच बांदोवान थाना क्षेत्र के बॉम्बे चौक बाईपास पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। 
     
    लगभग 35 वर्षीय युवक को सड़क किनारे पड़ा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर 'अस्वाभाविक मौत' का मामला दर्ज किया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।