राहुल गांधी का मंत्र:'आदिवासी समाज को संगठन से जोड़ें', दिल्ली में बलमुचू ने सौंपी झारखंड की सियासी रिपोर्ट
नई दिल्ली में राहुल गांधी ने प्रदीप बलमुचू से झारखंड के राजनीतिक हालात और जनजातीय समाज के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने आदिवासी युवाओं को कांग्रेस से ...और पढ़ें

इंदिरा भवन नई दिल्ली में आदिवासी नेताओं संग बैठक करते नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी।
HighLights
राहुल गांधी ने झारखंड की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।
जनजातीय हक के लिए सड़क से संसद तक आवाज।
संस, घाटशिला। नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आयोजित अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष संवाद कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश के जनजातीय समाज के हक और अधिकारों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस महत्वपूर्ण बैठक में झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने भी शिरकत की और राहुल गांधी के साथ विशेष संवाद किया।
झारखंड के राजनीतिक परिदृश्य पर मंथन
बैठक के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने डॉ. प्रदीप बलमुचू से झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा की। राहुल गांधी ने विशेष रूप से झारखंड के जनजातीय समाज की समस्याओं, उनकी जल-जंगल-जमीन की रक्षा और राज्य में चल रही सियासी गतिविधियों की जानकारी ली।
संगठन से जुड़ेंगे आदिवासी युवा
राहुल गांधी ने संगठन के नेताओं को निर्देश दिया कि वे आदिवासी समाज के लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ें। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जनजातीय समाज के वाजिब हक और अधिकार दिलाने के लिए उनकी आवाज को सड़क से संसद तक बुलंद करना होगा।
उन्होंने कहा कि समाज के अधिक से अधिक युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा में आगे आने के लिए प्रेरित करना होगा। यह भी कहा कि संगठन की मजबूती ही आदिवासियों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।