Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Vilas Paswan : इमरजेंसी के दौरान बागबेड़ा में करीब तीन माह रहे रामविलास पासवान

    By Rakesh RanjanEdited By:
    Updated: Sat, 10 Oct 2020 08:24 AM (GMT+05:30)

    Ram Vilas Paswan. केंद्रीय मंत्री रहे रामविलास पासवान का जमशेदपुर से गहरा नाता रहा है। वे यहां इमरजेंसी के दौरान बागबेड़ा के एक क्वार्टर में करीब तीन ...और पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री रहे रामविलास पासवान का जमशेदपुर से गहरा नाता रहा है।
    केंद्रीय मंत्री रहे रामविलास पासवान का जमशेदपुर से गहरा नाता रहा है।

    जमशेदपुर, जासं।  केंद्रीय मंत्री रहे रामविलास पासवान का जमशेदपुर से गहरा नाता रहा है। वे यहां इमरजेंसी के दौरान बागबेड़ा के एक क्वार्टर में करीब तीन माह तक रहे थे। वह क्वार्टर रेडक्रास के मानद सचिव विजय सिंह का था।

    विजय सिंह बताते हैं कि उस वक्त हम दोनों संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी में थे, लिहाजा गिरफ्तारी से बचने के लिए वे जमशेदपुर आ गए थे। वे मेरे बागबेड़ा के रोड नंबर 4 स्थित क्वार्टर नंबर 141/2/1 में रहते थे। वे हर दिन शाम को जुगसलाई में बाटा चौक पर एक डाबर की दुकान में अड्डा मारते थे। वहां लोग उन्हें रामविलास पासवान के नाम से नहीं, बल्कि मेरे रिश्तेदार के रूप में जानते थे। वहीं से उन्हें इमरजेंसी के दौरान देश की राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी मिलती थी। चूंकि मैं उस वक्त साकची जेल में था, इसलिए पुलिस से उन्हें कोई खतरा नहीं था। मुझे मीसा एक्ट के आरोप में हजारीबाग, फिर पटना के बांकीपुर जेल में भेज दिया गया था। कुछ दिनों के बाद पासवान यहां से कोलकाता चले गए, जहां वे कई महीने तक कालेज के होस्टल में रहे। पासवान जमशेदपुर कई बार आए। इस्पात मंत्री व रसायन एवं उर्वरक मंत्री के रूप में तो आए ही, मानगो के गांधी मैदान और आदित्यपुर के एस टाइप मैदान में कई जनसभा भी की थी। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष होने के नाते भी वे यहां आए।

    लोजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई थी जमशेदपुर में 2006 में

    लोजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 18और 19 फरवरी को 2006 में जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित राजेंद्र विद्यालय प्रेक्षागृह में 2006 में आयोजित हुई थी। इसमें रामविलास पासवान शामिल हुए थे। इसके बाद जुगसलाई में हिदायतुल्लाह खान के आवास पर रात्रि भोज में शामिल हुए थे। 2008 में झारखंड विधानसभा चुनाव में हिदायतुल्लाह खान को जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से लोजपा का प्रत्याशी बनाया गया था।