विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्राम प्रधान से हेमंत सोरेन कैबिनेट में मंत्री कैसे बन गए रामदास सोरेन? संघर्षों से भरा रहा है घाटशिला MLA का सियासी सफर

Published: Fri, 30 Aug 2024 09:15 AM (IST)

Ramdas Soren Political Journey घाटशिला विधायक रामदास सोरेन हेमंत सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले हैं। ...और पढ़ें

ग्राम प्रधान से उच्च शिक्षा मंत्री तक, रामदास सोरेन की प्रेरणादायक यात्रा।
ग्राम प्रधान से उच्च शिक्षा मंत्री तक, रामदास सोरेन की प्रेरणादायक यात्रा।

HighLights

  1. ग्राम प्रधान से राज्य के मंत्री पद तक पहुंचे रामदास
  2. पार्टी में सामान्य कार्यकर्ता से रामदास ने शुरू की थी राजनीति

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर/घाटशिला। घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने झारखंड सरकार के मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले हैं। उन्हें उच्च शिक्षा विभाग का मंत्री बनाए जाने की बात कही जा रही है।

रामदास सोरेन आज मंत्री बन गए हैं, लेकिन उनके लिए यह सफर आसान नहीं था। इसके लिए उन्हें ऐसे कई संघर्षों के पड़ाव को पार करना पड़ा, जो कभी अंसभव लगते थे।

रामदास सोरेन के राजनीतिक करियर की शुरुआत घोड़ाबांधा ग्राम प्रधान के रू में हुई। घोड़ाबांधा के ग्राम प्रधान से उन्होंने ग्रामीण व्यवस्था को बांधे रखा। साथ ही, उन्होंने झामुमो के एक साधारण कार्यकर्ता से राजनीतिक सफर की शुरुआत की।

विधायक रामदास सोरेन का पैतृक गांव मृल रूप से घाटशिला प्रखंड के खरसती रहा, लेकिन इनके दादा रोजगार के सिलसिले में घोडाबांधा चले आए थे, जहां इनके दादा टेल्को के कर्मचारी थे। वे घोड़ाबांधा में बस गए।

विधायक रामदास सोरेन के पिता पहले घोडाबांधा के ग्राम प्रधान थे। उनके पिता के निधन के बाद परंपरा के अनुसार, रामदास सोरेन को घोडाबांदा का ग्राम प्रधान चुना गया।

शोषण के खिलाफ बुलंद करते रहे आवाज

ग्राम प्रधान के रूप में भी रामदास सोरेन सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय रहे। शोषण के विरुद्ध हमेशा आवाज बुलंद करते रहे। वे झामुमो में जमशेदपुर प्रखंड कमेटी में एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में जुड़े। इसके बाद जिला कमेटी के सदस्य बने। 1990 में जिला सचिव व जिलाध्यक्ष बने थे।

पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष भी हैं रामदास

वर्तमान में विधायक के साथ ही पार्टी में पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष भी हैं। अब वे झारखंड के कैबिनेट मंत्री बनने जा रहे हैं। उन्हें उच्च शिक्षा विभाग का मंत्री बनाए जाने की बात है। मंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद घाटशिला में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फुल मालाओं से लाद दिया।

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: 'हेलो... रामदास जी आपको मंत्री बनना है', जब विधायक के फोन में बजने लगी घंटी; फिर जो हुआ...

Jharkhand Politics: चंपई ही नहीं हेमंत सरकार में चार और मंत्री भी पूरा नहीं कर सके कार्यकाल, यहां पढ़ें कारण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।