Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranji Trophy: हरियाणा के विशाल स्कोर के आगे झारखंड नतमस्तक, 119 रन के स्कोर पर नौ बल्लेबाज लौटे पैवेलियन

    By Jitendra Singh Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sat, 10 Feb 2024 06:22 PM (IST)

    Ranji Trophy झारखंड ने सपने भी नहीं सोचा होगा कि घरेलू मैदान में यह दुर्गति होगी। राहुल तेवतिया की आक्रामक पारी और सुमित कुमार की धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी ...और पढ़ें

    हरियाणा के विशाल स्कोर के आगे झारखंड नतमस्तक, 119 रन के स्कोर पर नौ बल्लेबाज लौटे पैवेलियन
    हरियाणा के विशाल स्कोर के आगे झारखंड नतमस्तक, 119 रन के स्कोर पर नौ बल्लेबाज लौटे पैवेलियन

    HighLights

    1. कीनन में मेजबान टीम की खुली कलई, फॉलोआन बचाना भी मुश्किल
    2. तेवतिया ने 24 चौके व एक छक्के की मदद से 144 रनों की पारी खेली

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। झारखंड ने कभी सपने भी नहीं सोचा होगा कि अपने घरेलू मैदान में उसकी यह दुर्गति होगी। राहुल तेवतिया की आक्रामक पारी और सुमित कुमार की धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी की बदौलत हरियाणा ने रनों का ऐसा पहाड़ खड़ा कर दिया मेजबानों के होश उड़ गए।

    हालत यह है कि झारखंड की टीम तीसरे दिन की खेल की समाप्ति के उपरांत नौ विकेट पर 119 रन बनाकर संघर्ष कर रही है। अब उसका फालोआन खेलना तय है।

    कीनन स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में हरियाणा ने पहली पारी में 509 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। प्रतिकूल परिस्थिति में अनुकूल राय (पांच विकेट) की गेंदबाजी भी हरियाणा को रोकने में नाकाफी साबित हुआ। जवाबी पारी खेलने उतरी मेजबान झारखंड की टीम 38.2 ओवर में 119 रन ही बना पाई। स्टंप के समय तक शाहबाज नदीम 11 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए थे।

    झारखंड टीम की स्थिति शुरुआत से ही खराब रही

    हरियाणा के 509 रन का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम की स्थिति शुरुआत से ही शर्मनाक रही। सलामी बल्लेबाज वी विशाल पारी के आठवें ओवर में सुमित कुमार की गेंद पर वैकल्पिक खिलाड़ी युवराज सिंह को गेंद थमा बैठे। उन्होंने सात रन बनाए।

    अभी इस झटके से झारखंड उबर भी नहीं पाया था कि अगले ही ओवर में एक बार फिर सुमित ने कमाल दिखाया और क्रीज पर आए कुमार सूरज कुमार को बिना खाता खोले पेवेलियन भेज दिया। 30 रन पर दो विकेट गंवाने के बावजूद झारखंड नहीं संभला। मेजबान टीम को उस समय बड़ा झटका लगा, जब फार्म में चल रहे उत्कर्ष सिंह (19 रन) को भी सुमित ने अपना शिकार बना लिया।

    खबरें और भी

    रही सही कसर कप्तान विराट सिंह ने 16 रन पर आउट होकर पूरी कर दी। कुमार कुशाग्र (29) व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी (23) पारी को स्थायित्व देने का प्रयास किया, लेकिन वह भी विफल रहे। हरियाणा की ओर से जेजे यादव ने चार व सुमित ने तीन विकेट लिए।

    तेवतिया ने 24 चौके व एक छक्के की मदद से 144 रनों की पारी खेली

    इसके पहले शुक्रवार के स्कोर छह विकेट पर 338 रन से आगे खेलने उतरे राहुल तेवतिया व सुमित कुमार ने झारखंड के गेंदबाजों को बखूबी नचाया। दोनों ने मिलकर सातवें विकेट की साझेदारी में 225 रन जोड़कर हरियाणा की स्थिति मजबूत कर दी। सुमित कुमार ने आठ चौके व एक छक्के की मदद से 86 रन बनाए।

    तेवतिया ने 212 गेंदों का सामना करते हुए 24 चौके व एक छक्के की मदद से 144 रनों की शानदार पारी खेली। झारखंड की ओर से अनुकूल ही सफल गेंदबाज साबित हुए, जिन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों ने पांच विकेट अपनी झोली में डाले। फिरकी के बादशाह कहे जाने वाले शाहबाज नदीम, सौरभ शेखर, सुशांत मिश्रा को एक-एक विकेट से संतोष करना पड़ा। उत्कर्ष सिंह दो विकेट लेने में कामयाब रहे।

    ये भी पढ़ें: झारखंड के किसानों की चमकेगी किस्मत! चंपई सोरेन ने दी करोड़ों की सौगात, लोन माफ करने को लेकर भी कह दी बड़ी बात

    ये भी पढ़ें: Transfer कराएं... 1 लाख पाएं, Coal India ने निकाला इन लोगों के लिए विशेष स्कीम; इस शर्त को करनी होगी पूरी