विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर RPF को मिली बड़ी कामयाबी, जब्त किए डेढ़ करोड़ के हीरे, प्लेटिनम व सोने-चांदी के आभूषण

Published: Tue, 29 Oct 2024 03:54 PM (GMT+05:30)

टाटानगर आरपीएफ ने एक यात्री से 1.57 करोड़ रुपये के सोने चांदी प्लेटिनम और हीरे के सिक्के मूर्तियां बर्तन आभूषण ...और पढ़ें

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर डेढ़ करोड़ के हीरे, प्लेटिनम व सोने-चांदी के आभूषण जब्त। (सांकेतिक फोटो)
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर डेढ़ करोड़ के हीरे, प्लेटिनम व सोने-चांदी के आभूषण जब्त। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. जब्त माल में सोने-चांदी के सिक्के, मूर्तियां, बर्तन, सोने के आभूषण, डायमंड व प्लेटिनम की अंगूठियां शामिल
  2. आयकर विभाग कर रहा जांच, कई सफेदपोश पर कसेगा शिकंजा

जासं, जमशेदपुर। टाटानगर आरपीएफ की उड़नदस्ता टीम ने रविवार सुबह तीन बजकर 10 मिनट क्रिया योग एक्सप्रेस से उतरे एक यात्री को पकड़ा। उसके पास से सोना, चांदी, प्लेटिनम व हीरे के कुल 1.57 करोड़ रुपये के सिक्के, मूर्तियां, बर्तन, आभूषण व अंगूठियां बरामद की गई हैं। सामान जब्त करने के बाद आयकर विभाग संबधित माल की गणना करते हुए पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रिया योग एक्सप्रेस से उतरे यात्री के पास सफेद रंग के बोरे के रूप में दो पार्सल थे, जिसकी जांच कराए बिना वह स्टेशन से बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान आरपीएफ की टीम ने उक्त यात्री, जुगसलाई, गौशाला रोड निवासी विवेकानंद झा (34 वर्ष) को पकड़ा।

पूछताछ में उसने बताया कि वह सोने-चांदी के गहने, सिक्के सहित बहुमूल्य सामान लेकर आ रहा है। जब आरपीएफ ने आभूषण के कागजात मांगे तो वह बिल नहीं दिखा पाया। आरपीएफ की टीम विवेकानंद को पकड़ कर थाने ले आई और उसके बाद प्रशासन को मामले की जानकारी दी गई।

सूर्योदय के बाद जुगसलाई विधानसभा के सहायक व्यय पर्यवेक्षक व पंजीकृत मूल्य आकलन पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी की उपस्थिति में पार्सल पैकेटे खोला गया। कार्रवाई पूरी होने के बाद आरपीएफ ने पूरे माल को टाटानगर जीआरपी को सौंप दिया है।

धनतेरस के लिए मंगवाया गया था सामान

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार, 29 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार है। ऐसे में साकची सहित शहर के ही कई स्वर्ण व्यवसासियों ने कोलकाता से आर्डर देकर माल मंगवाया था। लेकिन, दुकान तक पहुंचने से पहले ही माल को आरपीएफ ने पकड़ लिया। हालांकि माल जब्त होने के बाद कई स्वर्ण व्यवसायी बिल के साथ पहुंचे थे।

व्यापारियों के लिए माल लाता है विवेकानंद

विवेकानंद झा कैरियर(माल लाने) का काम करता है। वह कोलकाता से माल लाकर शहर के स्वर्ण व्यवसासियों को सप्लाई करता था। आयकर विभाग की टीम अब विवेकानंद से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह कब से कैरियर का काम कर रहा है और अब तक किस-किस व्यवसायिायों के लिए कितना माल ला चुका है। क्योंकि इस पूरे मामले में टैक्स चोरी की बात सामने आ रही है। साथ ही रेलवे को भी चपत लगाई जा रही थी क्योंकि कोलकाता से माल भेजने वाला व्यवसायी सही जानकारी व पूरा टैक्स दिए बिना माल को भेजा जा रहा था।

जब्त किया गया माल

  • सोना : 1444.466 ग्राम, कीमत 1,14,11,346 रुपये
  • चांदी : 51,000 ग्राम कीमत 31,82,400 रुपये,
  • प्लेटिनम : 99.63 ग्राम कीमत 2,77,968 रुपये
  • हीरा : 4.9 ग्राम कीमत 9,07,900 रुपये

यह भी पढ़ें: Ranchi News: रांची सहित राज्य के 21 फूड इंस्पेक्टर पर एक्शन, खतरे में पड़ी नौकरी; एक सप्ताह के अंदर देना होगा जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।