Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड में कांग्रेस को एक और झटका, चुनाव से पहले वरिष्ठ नेता ने छोड़ी पार्टी; कर दिया ये एलान

    Updated: Mon, 29 Apr 2024 02:33 PM (GMT+05:30)

    Jharkhand Politics लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। अब जमशेदपुर में वरिष्ठ नेता जितेन्द्र सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे द ...और पढ़ें

    झारखंड में कांग्रेस को झटका, चुनाव से पहले वरिष्ठ नेता ने छोड़ी पार्टी(फाइल फोटो- जीए मीर, झारखंड कांग्रेस प्रभारी )
    झारखंड में कांग्रेस को झटका, चुनाव से पहले वरिष्ठ नेता ने छोड़ी पार्टी(फाइल फोटो- जीए मीर, झारखंड कांग्रेस प्रभारी )

    HighLights

    1. वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेन्द्र सिंह 1989 से पार्टी से जुड़े हुए थे।
    2. गठबंधन धर्म का हवाला देकर पार्टी ने अनदेखी की- जितेन्द्र सिंह

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। कांग्रेस पार्टी को जमशेदपुर में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र सिंह ने प्राथमिक सदस्यता समेत जिला उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने जमशेदपुर लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा भी की है।

    जितेन्द्र सिंह ने रविवार को साकची स्थित होटल केनलाइट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने इस्तीफे और चुनावी योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से पार्टी से लोकसभा टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन गठबंधन धर्म का हवाला देते हुए पार्टी ने उनकी अनदेखी की है। इसी से नाराज होकर उन्होंने यह कदम उठाया है।

    1989 से कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे जितेन्द्र सिंह

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेन्द्र सिंह 1989 से पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने चंदन बागची के चुनाव में पोलिंग एजेंट के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। वे चार बार जिला अध्यक्ष पद के दावेदार रहे हैं और 2019 में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक थे।

    कांग्रेस नेता जितेन्द्र सिंह ने कहा कि वे जमशेदपुर की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि जनता उनके साथ खड़ी होगी और उन्हें जीत दिलाएगी।

    ये भी पढ़ें- 

    झारखंड में BJP को बड़ा झटका, बागी हुआ ये दिग्गज नेता; इस कदम से बढ़ेगी पार्टी की टेंशन!

    PM Modi Jharkhand Visit: झारखंड के दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री मोदी, 2 दिन में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां

    खबरें और भी