Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'पीएम जो कहते हैं, वो करते हैं', 6 वंदे भारत ट्रेनों के उद्घाटन के बाद जमशेदपुर में शिवराज सिंह ने दिया बड़ा संदेश

    By Ch Rao Edited By: Mukul Kumar
    Updated: Sun, 15 Sep 2024 12:22 PM (IST)

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी झारखंड के जमशेदपुर में पहुंचे हैं। उन्होंने वंदे भारत ट्रेनों के ऑनलाइन उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ...और पढ़ें

    जमशेदपुर में शिवराज सिंह चौहान और अन्य नेता। फोटो- जागरण
    जमशेदपुर में शिवराज सिंह चौहान और अन्य नेता। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. मोदी प्रधानमंत्री नहीं, आपके परिवार के सदस्य : शिवराज सिंह
    2. पीएम सदैव जनता व गरीबों के कल्याण के लिए कार्य करते हैं- शिवराज

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन में वंदे भारत के ऑनलाइन उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि माेदी प्रधानमंत्री नहीं, आपके परिवार के सदस्य है। वे सदैव जनता व गरीबों के कल्याण के लिए कार्य करते हैं। वे गरीबों के बारे में सोचते हैं, इस कारण प्रधानमंत्री आवास योजना को पहली बार प्रधानमंत्री बनते ही प्रारंभ किया।

    उन्होंने कहा कि कोई गरीब पक्का मकान से वंचित नहीं रहेगा। पीएम जो कहते हैं, वो करते हैं। दो पहिया वाहन वालों को भी पीएम आवास मिलने लगा है।

    टाटानगर रेलवे स्टेशन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री एवं झारखंड के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने टाटानगर में 660 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न रेल परियोजनाओं का जो शिलान्यास किया है, वह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायता करेगी।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के दो करोड़ लोगों को आवास देने की जो शुरुआत की है, इससे गरीब को अपना घर होगा। इसके साथ ही मजदूरी करने के लिए 95 दिन का मनरेगा की मजदूरी भी हम लोग देंगे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का दिल गरीबों के लिए धड़कता है।

    मंच पर ये लोग रहे मौजूद

    राज्यपाल संतोष गंगवार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत मंच पर विराजमान अतिथियों ने पीएम आवास के लाभुकों को सांकेतिक तौर पर चाबी प्रदान किया।

    टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-

    रांची से रवाना हुए पीएम मोदी, थोड़ी देर में पहुंच रहे जमशेदपुर; सभा को करेंगे संबोधित

    पीएम मोदी आज से तीन राज्यों के दौरे पर, झारखंड में 6 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी, गुजरात और ओडिशा भी जाएंगे