दीघा-मंदारमणि मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: जमशेदपुर के छह पर्यटक गंभीर रूप से घायल, नर्सिंग होम में भर्ती
जमशेदपुर से पश्चिम बंगाल के दीघा जा रहे छह पर्यटक खड़गपुर ग्रामीण थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हो ...और पढ़ें

खड़गपुर ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत सादतपुर पुलिस चौकी इलाके में टाटा बियरिंग के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा।
HighLights
तेज बारिश में स्कार्पियो डिवाइडर से टकराकर पलटी।
घायलों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल।
संसू, खड़गपुर। झारखंड के जमशेदपुर से पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी दीघा जा रहे छह पर्यटक सोमवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिले में सड़क हादसे का शिकार हो गए।
हादसा खड़गपुर ग्रामीण थाना क्षेत्र अंतर्गत सादतपुर पुलिस चौकी इलाके में टाटा बियरिंग के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। दुर्घटना में स्कार्पियो सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घायल होने वालों में दो महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय हो रही तेज बारिश के दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया।
इसके बाद तेज रफ्तार स्कार्पियो सड़क के डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर ही पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत मालंचा रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का इलाज जारी है। पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।
