यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'भाई की तरह नहीं बन पाया', डिप्रेशन में आकर छात्र ने स्कूल के सामने खुद को लगाई आग; कर रहा था B.Com की पढ़ाई
जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित हिल टाॅप स्कूल के सामने केरोसिन छिड़कर खुद को आग के हवाले करने वाले छात्र शुभाशीष मल्लिक की टाटा मुख्य अस्पताल मे ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टेल्को थाना क्षेत्र स्थित हिल टाॅप स्कूल के सामने मंगलवार देर रात केरोसिन छिड़कर आग लगाने वाले छात्र शुभाशीष मल्लिक की टाटा मुख्य अस्पताल में शनिवार मध्यरात्रि को मौत हो गई। चार दिन से वह अस्पताल में था। घटना से स्वजन आहत हैं छात्र हिल टाॅप स्कूल से पासआउट था।
नौ अप्रैल को कोलकाता से टाटानगर आया था शुभाशीष
कोलकाता में सेंट जेवियर्स काॅलेज में बीकाॅम की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता टाटा मोटर्स के पूर्व कर्मचारी हैं और गोविंदपुर के कामधेनु अपार्टमेंट में रहते हैं।
भाई की तरह न बन पाने का था मलाल