विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख और संजय दत्त से छात्र सीख रहे मैनेजमेंट का फंडा

By Sachin MishraEdited By:
Published: Fri, 26 May 2017 02:17 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 03:01 PM (IST)

फिल्म ट्वेल्व एंग्री मैन व द वॉक समेत हिंदी फिल्म शोले से भी छात्र मैनेजमेंट फंडा सीख रहे हैं।

शाहरुख और संजय दत्त से छात्र सीख रहे मैनेजमेंट का फंडा
शाहरुख और संजय दत्त से छात्र सीख रहे मैनेजमेंट का फंडा

भादो माझी, जमशेदपुर। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का डायलॉग '70 मिनट। 70 मिनट है तुम्हारे पास। ये 70 मिनट तुम्हारी जिंदगी के सबसे अहम होंगे..।' फिल्म चक दे इंडिया का यह डायलॉग सिनेमा हॉल में जिस कदर हिट हुआ, उसी तरह यह कॉलेज के क्लास रूम में भी सुपरहिट साबित हो रहा है।

फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' की 'जादू की झप्पी' भी सिनेमा हॉल से निकल कॉलेज की कक्षाओं में खूब पढ़ी जा रही। इन हिंदी फिल्मों के डायलॉग, फिल्मों के पात्र और फिल्मों की कहानियां कॉलेज के क्लास रूम में केस स्टडी के रूप में पढ़ाई जा रही हैं। वह भी उन छात्रों को जिनमें से अधिकतर भविष्य में किसी बड़ी व नामी-गिरामी कंपनी के सीईओ व एमडी जैसे पदों पर काम करेंगे।

हम बात कर रहे हैं, देश के सर्वश्रेष्ठ निजी बिजनेस स्कूलों में से एक एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में छात्रों को मैनेजमेंट फंडा सिखाने-पढ़ाने के लिए अपनाए जा रहे 'मूवी बेस्ड अडल्ट लर्निंग टूल' की। यहां छात्रों को प्रबंधन कला सिखाने के लिए पढ़ाने की यह नई मेथोडोलॉजी (कार्यप्रणाली) विकसित की गई है। इसके तहत हिट फिल्मों के किरदारों, कहानियों व डायलॉग से छात्रों को प्रबंधन सिखाया व पढ़ाया जाता है।

एक्सएलआरआइ के फाइनेंस एंड स्ट्रेटजिक मैनेजमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर राम कुमार ककानी ने तो बाकायदा इस पर एक शोध पत्र भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने भविष्य के लिए 'मूवी बेस्ड अडल्ट लर्निग टूल' को पढ़ाने का सबसे कारगर तरीका बताया है। उनके मुताबिक, इंटरनेशनल डोमेन में पढ़ाने की यह मेथडोलॉजी खासी लोकप्रिय हो रही है।

ककानी बताते हैं कि एक्सएलआरआइ में इस मेथडोलॉजी के तहत 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' पहली फिल्म है जिससे मैनेजमेंट का फंडा पढ़ाया व सिखाया गया। इस फिल्म में संजय दत्त के किरदार से स्ट्रेटेजिक थिंकिंग, लीडरशिप स्टाइल, पर्सनालिटी टाइप, मार्केटिंग व फाइनेंस की विविध विधा सीखी जा सकती है। इसी तरह चक दे इंडिया में शाहरुख खान के किरदार से टीम बिल्डिंग व टीमवर्क कराने की विधा को सीखा जा सकता है।

हॉलीवुड से बॉलीवुड तक की फिल्मों में मैनेजमेंट फंडा

एक्सएलआरआइ में बॉलीवुड फिल्म चक दे इंडिया व लगे रहो मुन्ना भाई के अलावा हॉलीवुड की फिल्म ट्वेल्व एंग्री मैन व द वॉक समेत हिंदी फिल्म शोले से भी छात्र मैनेजमेंट फंडा सीख रहे हैं। इसके लिए संस्थान के ई-सेल के छात्र भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने को बेताब हैं ये मॉडल्स

यह भी पढ़ेंः दादा ने पोती से की छेड़छाड़, ग्रामीणों ने पहनाई जूतों की माला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।