Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'उपचुनाव में घाटशिला की जनता का निर्णय सिस्टम को बदल देगा', सुदेश महतो हेमंत सरकार को घेरा

    Updated: Sun, 19 Oct 2025 11:32 PM (IST)

    आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने घाटशिला में बूथ सम्मेलन में हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महिला सम्मान राशि और पेंशन के लिए म ...और पढ़ें

    बूथ सम्मेलन को संबोधित करते आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो। (जागरण)

    बूथ सम्मेलन को संबोधित करते आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो। (जागरण)

    HighLights

    1. महिला सम्मान राशि का इंतजार

    2. पेंशन लाभार्थियों को नहीं मिली राशि

    3. सिस्टम बदलने का सुदेश का आह्वान

    संवाद सूत्र, घाटशिला। महिला सम्मान के नाम पर सत्ता में आई हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में महिलाओं को सम्मान राशि खाते में आने का इंतजार करना पड़ रहा है।

    यह राशि अगर सम्मान का है तो महिलाओं को तीन-तीन महीना क्यों इंतजार करना पड़ रहा। दिव्यांग, वृद्धा व विधवा पेंशन अभी तक लाभुकों के खाते में गया नहीं है।

    हेमंत सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। उक्त बाते आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने घाटशिला के टाउन हाल में आजसू के बूथ सम्मेलन में कहा। एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में रविवार को आजसू का बूथ सम्मेलन घाटशिला में हुआ।

    जिसमें आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने झामुमो सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश के मुख्यमंत्री से सवाल पूछने का अधिकार विपक्ष व जनता को होता है, लेकिन आपने जनता को सवाल पूछने का अधिकार दिया ही नहीं है।

    झारखंड में सूचना आयुक्त को आपने नियुक्त ही नहीं किया। ऐसे में झारखंड में लोकतंत्र नहीं हेमंत सोरेन का राजतंत्र है। चुनाव से पहले घाटशिला को जिला बनाने का घोषणा किया। लेकिन अब इस प्रस्ताव को कैबिनेट में क्यों नहीं ला रहे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के डिक्शनरी में विकास नाम को कोई शब्द है ही नहीं।

    यहां निजी विकास शब्द हो सकता। जनता का विकास और इसकी धारणा इस पार्टी के अंदर नहीं है। यह सामाजिक समरस्ता को खराब करने वाली सरकार भी है। हम हर चीजों के जवाब के साथ जनता के बीच अब आएंगे। घाटशिला उपचुनाव में एनडीए के पक्ष में ये निर्णय कोई सरकार बदलने का नहीं होगा। लेकिन कम से कम जनता का निर्णय सिस्टम को बदल देगा यह मेरा भरोसा है।

    खबरें और भी

    इसके बाद कोई दारोगा सड़क पर खड़ा होकर हाथ देकर गाड़ियों से वसूली करता हुआ नजर नहीं आएगा। इस सम्मेलन को प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस समेत कई ने संबोधित किया। मंच संचालन प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम धन्यवाद ज्ञापन बुद्धेश्वर मुर्मू ने किया।