Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vande Bharat Express: सप्ताह में 4 दिन पारसनाथ और डालटनगंज होकर चलेगी वंदे भारत, पढ़ लीजिए रूट और टाइम टेबल

    Updated: Tue, 17 Sep 2024 08:23 AM (IST)

    Tata Patna Vande Bharat Express Route टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस अब चार दिन डालटनगंज और पारसनाथ से चलेगी। दक्षिण रेलवे के आदेश के तहत 20893 टाटानग ...और पढ़ें

    टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस पारसनाथ-डालटनगंज होकर चेलगी (जागरण)
    टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस पारसनाथ-डालटनगंज होकर चेलगी (जागरण)

    HighLights

    1. रविवार को एक दिन डालटनगंज से गढ़वा रोड होते हुए पटना जाएगी
    2. टाटा पारसनाथ-पटना वंदे भारत सप्ताह में चार दिन सेवा देगी

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। Jharkhand Train News: टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस चार दिन डालटनगंज और पारसनाथ से चलेगी। दक्षिण रेलवे के आदेश के तहत 20893 टाटानगर-पारसनाथ-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी।

    ट्रेन सुबह 5.30 टाटानगर से चलेगी

    टाटा पटना वंदे भारत ट्रेन सुबह साढ़े पांच बजे टाटानगर से रवाना होकर चांडिल, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, गोमो, पारसनाथ से कोडरमा, गया होते हुए पटना 12 बजकर 45 मिनट में पहुंचेगी।  जबकि डाउन ट्रेन पटना से दोपहर सवा दो बजे रवाना होकर रात साढ़े नौ बजे टाटानगर आएगी।

    रविवार को इस रूट से चलेगी टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस

    जबकि 21893 टाटा-डालटनगंज-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस रविवार को टाटानगर से चांडिल, मुरी, बरकाकाना, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, सोननगर, गया होते हुए पटना जाएगी। यह ट्रेन भी रविवार सुबह साढ़े पांच बजे टाटानगर से रवाना होकर दोपहर तीन बजकर 55 मिनट पर पटना पहुंचेगी जबकि डाउन ट्रेन दूसरे दिन, सोमवार दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर रवाना होकर रात 11 बजकर 55 मिनट पर टाटानगर आएगी।

    इसके अलावा 21895-21896 टाटा-पटना-टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को सुबह साढ़े पांच बजे टाटानगर से रवाना होगी और दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर पटना पहुंचेगी। जबकि डाउन रैक शाम पौने पांच बजे पटना से रवाना होकर रात 11 बजकर 55 मिनट पर टाटानगर आएगी। तीनों रैक आठ-आठ कोच वाले होंगे और इसका प्राइमरी मेंटेनेंस टाटानगर व पटना में होगी। 

    टाटा-पटना-टाटा (पारसनाथ होकर) वंदेभारत एक्सप्रेस का समय

    पटना-टाटा-पटना वंदेभारत एक्सप्रेस (गोमोह) से 22 सितंबर को टाटानगर से ट्रेन संख्या 21895 प्रत्येक सोमवार को सुबह 5.30 बजे खुलेगी। यह टाटानगर से चांडिल सुबह 6 बजे पहुंचे। यहां से मुरी सुबह 7.13 बजे, बोकारो स्टील सिटी सुबह 8.08 बजे, गोमोह सुबह 8.53 बजे, पारसनाथ सुबह 9.05 बजे, कोडरमा सुबह 9.53 बजे, गया सुबह 11.05 बजे और पटना दोपहर 12.45 बजे पहुंचेगी।

    खबरें और भी

    ट्रायल रन में तीन घंटे लेट से पहुंची पटना-टाटा वंदे भारत

    पटना से टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस अपने ट्रायल रन में ही तीन घंटे देर से सोमवार सुबह टाटानगर पहुंची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन को रविवार को ही आनलाइन हरी झंडी दिखाई थी। रविवार रात यह ट्रेन लगभग आठ बजकर 20 मिनट पर पटना पहुंची और पौने नौ बजे वापस टाटानगर के लिए रवाना हो गई। इस ट्रेन का टाटानगर में निर्धारित समय सुबह सात बजे है जबकि यह लगभग 10 बजे पहुंची।  

    ये भी पढ़ें

    Vande Bharat Express: तीन तीर्थस्थलों को जोड़ेगी झारखंड से चलने वाली वंदे भारत, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

    Deoghar Varanasi Vande Bharat: कहां-कहां रुकेगी देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, रूट और टाइम-टेबल जानिए