धनतेरस पर टाटा स्टील के 11 हजार कर्मचारियों की होगी चांदी, खाते में आएंगे 18 महीने के एरियर का पैसा
टाटा स्टील के लगभग 11 हजार कर्मचारियों को धनतेरस पर 18 माह का लंबित वेतन एरियर मिलेगा, जिसमें बेसिक, डीए ...और पढ़ें

टाटा स्टील कर्मचारियों को 18 माह का लंबित एरियर मिलेगा।
HighLights
टाटा स्टील कर्मचारियों को 18 माह का लंबित एरियर मिलेगा।
भुगतान में बेसिक, डीए, एचआर एरियर शामिल; पीएफ-ग्रेच्युटी कटेगी।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटा स्टील के कर्मचारियों के घर धनतेरस के मौके पर धनवर्षा होगी, शुक्रवार को कंपनी में कार्यरत लगभग 11 हजार कर्मचारियों को 18 माह के लंबित वेतन एरियर का पैसा मिलेगा। इसके तहत कर्मचारियों के खाते में बेसिक और महंगाई भत्ते (डीए) के साथ एचआर एरियर भी आएगा।
हालांकि, एरियर की एकमुश्त राशि से 12 प्रतिशत पीएफ और दो प्रतिशत ग्रेच्युटी की कटौती होगी। वहीं, जिन कर्मचारियों ने सिक लीव और लीव इनकैशमेंट का लाभ लिया है, उन्हें इसका बकाया भुगतान भी इसी के साथ किया जाएगा।
टाटा स्टील में कर्मचारियों का वेतन समझौता एक जनवरी 2025 से लंबित था। प्रबंधन और यूनियन के बीच जून 2026 में समझौता होने के बाद कर्मचारियों को 18 माह का एरियर मिलना है। इस भुगतान को लेकर कर्मचारियों में उत्सुकता है।
वेतन समझौते के तहत न्यू सीरीज (एनएस) ग्रेड के जिन कर्मचारियों का बेसिक वेतन 28,500 रुपये से अधिक है, उन्हें मिनिमम गारंटीड बेनिफिट (एमजीबी) के तहत 9,300 रुपये का मासिक लाभ निर्धारित किया गया है। वहीं, 28,500 रुपये से कम बेसिक वेतन वाले कर्मचारियों काे स्लैब के अनुसार 6000 से अधिक की एमजीबी मिलेगी।
ग्रेड के अनुसार एरियर की राशि अलग-अलग अनुमान के मुताबिक, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को न्यूनतम 1.25 लाख रुपये से लेकर 1.70 लाख रुपये तक एरियर मिल सकता है। वहीं, स्टील वेज के कर्मचारियों को अधिकतम 2.25 लाख रुपये तक की राशि मिलने का अनुमान है।
वास्तविक भुगतान कर्मचारियों के ग्रेड, वेतनमान और अन्य देय लाभों के आधार पर अलग-अलग होगा। कर्मचारियों को एरियर के साथ उन्हें वेतन स्लिप भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें- टाटा स्टील और भारतीय रेल की नई पार्टनरशिप: फिक्स रहेंगे मालभाड़े के दाम, टाटानगर को मिलेगी रैक की नो-वेटिंग गारंटी
यह भी पढ़ें- एनसीएलटी की हरी झंडी के बाद टाटा स्टील में RIL का मर्जर प्रभावी, जानिए कंपनी को क्या होगा फायदा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।