Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vande Bharat Express: टाटा नगर को 2 और वंदे भारत एक्सप्रेस की मिलेगी सौगात, रूट देखकर बिहार के लोग भी हो जाएंगे खुश

    Updated: Tue, 03 Sep 2024 11:45 AM (IST)

    Jharkhand Train News बिहार झारखंड और ओडिशा के रेल यात्रियों को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। टाटानगर को पीएम मोदी की तरफ से 2 सितंबर को द ...और पढ़ें

    टाटा नगर को 2 और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात (जागरण)
    टाटा नगर को 2 और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात (जागरण)

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटानगर से पटना व ओडिशा के ब्रह्मपुर के यात्रियों के लिए खुशखबरी। रांची-हावड़ा के बाद टाटानगर को दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलने जा रही है। 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दोनों ट्रेनों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेंगे।

    टाटा से दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस की मिलेगी सौगात

    प्राप्त जानकारी के अनुसार टाटानगर से टाटा-पटना और टाटा-बह्मपुर के लिए दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने का प्रस्ताव है। इसमें टाटा-बह्मपुर रूट की ट्रेन चाईबासा होकर चलेगी। ऐसे में चाईबासा रूट को अपनी पहली प्रीमियम ट्रेन मिल सकती है।

    बिहार और झारखंड दोनों के रूट को करेगी कवर

    यह ट्रेन टाटानगर से राजखरसावां, चाईबासा, डांगवापोसी, बांशपानी, केंदुझरगढ़, हरिशचंद्रपुर, सुकिंदा रोड, जखपुरा से कटक, भुवनेश्वर, खोरधा रोड होते हुए बह्मपुर पहुंचेगी। जबकि टाटा-पटना के लिए यह पुरुलिया, आसनसोल, जसीडीह, किऊल, बख्तियार होकर चलने की संभावना जताई जा रही है।

    वर्तमान में टाटा से बह्मपुर की दूरी 586 किलोमीटर और टाटा से पटना की दूरी 496 किलोमीटर है जिसे सुपरफास्ट से क्रमश: 13 घंटे व 11 घंटे का समय लगता है लेकिन वंदे भारत से यह सफर छह से आठ घंटे में पूरा हो जाएगा। दोनों ट्रेनों की समय सारणी अभी जारी नहीं की गई है लेकिन रेलवे के वरीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि जल्द ही रेलवे बोर्ड से आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।

    खबरें और भी

    Jharkhand Train News: झारखंड में ट्रेन में भीड़ हो जाएगी कम, रेलवे ने दे दिया बड़ा गिफ्ट; 2170 करोड़ रुपये होंगे खर्च

    Jharkhand Train News: रांची से बड़बिल के बीच चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस, आज जनशताब्दी एक्सप्रेस रद्द