विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उमस भरी गर्मी के बाद 17 से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

By Babita KashyapEdited By:
Updated: Sat, 13 May 2017 05:10 PM (IST)

मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी यूके श्रीवास्तव ने बताया कि 17 मई से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने और बारिश की संभावना बनेगी।

उमस भरी गर्मी के बाद 17 से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उमस भरी गर्मी के बाद 17 से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

जमशेदपुर, जेएनएन। गुरुवार को हुई बारिश के असर से शुक्रवार को अधिकतम तापमान लुढ़ककर सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे 38.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके बावजूद दिन में उमस ने खासा परेशान किया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

इधर, मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी यूके श्रीवास्तव ने बताया कि 17 मई से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने और बारिश की संभावना बनेगी। अगले तीन-चार दिनों तक कोई नया सिस्टम बनता दिखाई नहीं पड़ रहा है। इसलिए शनिवार से तापमान बढऩे की संभावना है। अधिकतम तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर जा सकता है।

यह भी पढ़ें: रांची-जमशेदपुर में घरों तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस

यह भी पढ़ें: आज मानगो के 25 हजार घरों में नही होगी जलापूर्ति