Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: जमशेदपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, चार करोड़ 48 लाख की लागत से बनेंगे तीन पब्लिक हेल्थ यूनिट

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Wed, 22 Nov 2023 04:00 AM (IST)

    पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में तीन पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। चार करोड़ 4 ...और पढ़ें

    चार करोड़ 48 लाख की लागत से जिले में बन रहे है तीन पब्लिक हेल्थ यूनिट
    चार करोड़ 48 लाख की लागत से जिले में बन रहे है तीन पब्लिक हेल्थ यूनिट

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में तीन पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। चार करोड़ 48 लाख की लागत से बनने वाले इस यूनिट में सभी तरह की पैथोलाजी जांच होगी।

    अभी तक जांच की सुविधा नहीं होने की वजह से मरीजों को जमशेदपुर एमजीएम या फिर सदर अस्पताल आना पड़ता है लेकिन अब जल्द ही उनको यह लाभ मिलने जा रहा है। इसका निर्माण पोटका, घाटशिला व बहरागोड़ा सीएचसी-पीएचसी में किया जा रहा है।