Tinplate यूनियन का बड़ा दांव: टाटा स्टील की तर्ज पर ₹25000 तक के ग्रेड की मांग, कर्मीपुत्रों के नियोजन पर भी चर्चा
टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी समिति की बैठक में कर्मीपुत्रों के नियोजन, मैनपावर बढ़ाने और नए ग्रेड संशोधन पर ...और पढ़ें

टाटा टिनप्लेट की प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
टाटा स्टील की तर्ज पर ₹25,000 तक ग्रेड की मांग।
पूर्व इंटक नेता राजेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी समिति की बैठक सोमवार को यूनियन कार्यालय में हुई। यूनियन के अध्यक्ष सह इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कर्मीपुत्रों (कर्मचारियों के आश्रितों) के नियोजन, कंपनी में मैनपावर बढ़ाने और नए ग्रेड संशोधन समेत कई गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
टाटा स्टील की तर्ज पर ₹25,000 तक ग्रेड की मांग
बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रमुख मुद्दे निम्नलिखित रहे:
- नया वेज रिवीजन: सदस्यों ने प्रबंधन के साथ जल्द से जल्द एक सम्मानजनक ग्रेड (वेतन संशोधन) समझौता करने पर जोर दिया।
- वेतनमान में बढ़ोतरी: टाटा स्टील की तर्ज पर कम से कम ₹20,000 से ₹25,000 तक का ग्रेड कराने की पुरजोर मांग उठाई गई।
- रोजगार व मैनपावर: प्लांट के सुचारू संचालन के लिए मैनपावर बढ़ाने और कर्मीपुत्रों को प्राथमिकता के आधार पर नियोजित करने की बात कही गई।