विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TMH Digital Billing: बिलिंग काउंटरों के चक्कर खत्म, टीएमएच में यूपीआई और कार्ड से भुगतान की सुविधा शुरू

Published: Mon, 09 Nov 2026 01:24 AM (IST)

टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ने मरीजों के लिए व्यापक डिजिटल भुगतान प्रणाली शुरू की है। अब यूपीआई, क्रेडिट-डेबिट कार्ड या ...और पढ़ें

टीएमएच में मरीजों को लंबी कतारों में खड़े होने की परेशानी से पूरी तरह मुक्ति मिलेगी और जांच की प्रक्रिया भी बिना किसी विलंब के तत्काल शुरू हो सकेगी।

टीएमएच में मरीजों को लंबी कतारों में खड़े होने की परेशानी से पूरी तरह मुक्ति मिलेगी और जांच की प्रक्रिया भी बिना किसी विलंब के तत्काल शुरू हो सकेगी।

HighLights

  1. टीएमएच ने मरीजों के लिए डिजिटल भुगतान प्रणाली की शुरुआत की।

  2. ओपीडी, जांच और डिस्चार्ज बिलों का भुगतान अब ऑनलाइन।

  3. लंबी कतारों से मुक्ति, समय की बचत और बढ़ी पारदर्शिता।

जासं, जमशेदपुर। टाटा मेन हास्पिटल (टीएमएच) ने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुगम, पारदर्शी और त्वरित बनाने की दिशा में कदम उठाया है। 

 
अब अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को चिकित्सा शुल्क जमा करने के लिए बिलिंग काउंटरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, क्योंकि प्रबंधन ने व्यापक स्तर पर तकनीक-आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली की शुरुआत कर दी है।
 
इस नई व्यवस्था के तहत मरीज अपने स्मार्टफोन के जरिए यूपीआई (UPI), क्रेडिट-डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग का उपयोग करके ओपीडी परामर्श शुल्क, पैथोलॉजी जांच, एक्स-रे और अन्य मेडिकल टेस्ट्स का भुगतान तुरंत कर सकेंगे। 
 
इससे मरीजों को लंबी कतारों में खड़े होने की परेशानी से पूरी तरह मुक्ति मिलेगी और जांच की प्रक्रिया भी बिना किसी विलंब के तत्काल शुरू हो सकेगी।
 
अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए यह सुविधा खासी राहत लेकर आई है। अब इनडोर मरीज वार्ड के बेड पर बैठे-बैठे ही डिस्चार्ज से जुड़े सभी बिलों का ऑनलाइन भुगतान कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं। 
 
इसके चलते परिजनों को विभिन्न काउंटरों के बीच भाग-दौड़ करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। टीएमएच प्रबंधन ने मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे प्रशासनिक प्रक्रियाओं में समय गंवाने के बजाय इस कैशलेस और सुलभ सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। 
 
ताकि उनका पूरा ध्यान केवल मरीज के जल्द स्वास्थ्य लाभ पर ही केंद्रित रहे। इस आधुनिक डिजिटल पहल से अस्पताल की कार्यप्रणाली में और अधिक पारदर्शिता आएगी और मरीजों का कीमती समय बचेगा।
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।