यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तलवार लेकर महिलाओं के पीछे भागता रहा खूनी, जान बचाने के लिए पड़ोसियों से मांगी मदद; डबल मर्डर केस से दहला पूर्वी सिंहभूम
पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में दो महिलाओं की तलवार से निर्मम हत्या कर दी गई। मंगलवार देर रात को घटना को अंजाम दिया गया। इस वारदात ...और पढ़ें

HighLights
- घर के पुरुष सदस्य पीरू मुंडा पर तलवार से हमला करने आए थे हमलावर।
- बीच-बचाव करने उतरीं महिलाओं की कर दी गई हत्या।
- किसी तरह से जान बचाकर भागा पीरू मुंडा।
जागरण संवाददाता, घाटशिला। पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के रघुनाथडीह क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक ही परिवार की एक महिला व चाकुलिया से आई महिला रिश्तेदार की निर्मम हत्या कर दी गई। इस वारदात में घर के एक पुरुष सदस्य व एक छह वर्ष का मासूम बच्चा भी घायल हो गया।
तलवार लेकर महिलाओं के पीछे भागा आदमी
घटना के अनुसार, मंगलवार देर रात पड़ोसी गांव बगुला गांव के दो लोगों ने रघुनाथडीह में रह रहे एक परिवार पर रात के वक्त तलवार लेकर हमला कर दिया। घर के पुरुष सदस्य पीरू मुंडा पर तलवार से जानलेवा हमला किया, जिसे देख घर की महिला सदस्य बीच बचाव करने उतरी।
हमला में अपनी जान बचाकर पीरू मुंडा पीछे से भागा। हमलवार ने घर की महिला सदस्य पर भी तलवार से हमला कर दिया। घर की दोनों महिलाएं दौड़कर पड़ोसी के घर जान बचाने के लिए भागी। इसके पीछे-पीछे हमलवार तलवार लेकर दौड़ा।

अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत घायल पीरु मुंडा। जागरण
तलवार से काटकर कर दी महिलाओं की बेरहमी से हत्या
मदद के लिए पड़ोसी के घर का दरवाजा खटखटा रही महिला की तलवार से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने पहले चाकुलिया से पहुंची घायल युवक पीरू मुंडा की फुआ कुलु मुंडा (50) की निर्मम हत्या कर दी। उसके बाद दीपाली मुंडा (20) जो घायल पीरु मुंडा की पत्नी है, की भी हत्या कर दी।
खबरें और भी
छह साल के बच्चे की काट डाली उंगली
इस घटना में आरोपी ने 6 वर्षीय बच्चें सिद्धू मुंडा पर भी जानलेवा हमला कर दिया। जिससे बच्चे के हांथ की उंगली कट गई। इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम देने में बगुला गांव के लेदा मुंडा का नाम सामने आ रहा है।
घायलों में पुलिस को इसकी जानकारी दी। घटना देर रात दस बजे के बाद हुई। सूचना के बाद लगभग एक घंटे के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। मृतक महिलाओं के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।