Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Patna Tatanagar Vande Bharat: पटना से टाटानगर के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत, 6 से 7 घंटे में पूरा होगा सफर

    Updated: Wed, 10 Jul 2024 09:30 AM (IST)

    टाटानगर और पटना के बीच शीघ्र ही वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ती हुई नजर आएगी। रेल प्रशासन की ओर से रेलवे बोर्ड को इसके लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। अभी पट ...और पढ़ें

    पटना और टाटानगर के बीच जल्द चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस।
    पटना और टाटानगर के बीच जल्द चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस।

    HighLights

    1. टाटा से पटना के लिए शीघ्र चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
    2. रेल प्रशासन की ओर से रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव
    3. टाटानगर स्टेशन पर बनाई जा रही वॉशिंग लाइन, यहीं होगा मेंटेनेंस

    जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। Patna To Tatanagar Vande Bharat Train टाटानगर से जल्द ही पटना के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। टाटानगर से पटना के लिए वर्तमान में तीन ट्रेनें 13287-13288 साउथ बिहार एक्सप्रेस, 22843-22844 पटना साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 18183 टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस हैं।

    टाटा से पटना के बीच की दूरी 486 किलोमीटर है और एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने में 10 से 11 घंटे का समय लगता है। ऐसे में पूर्व मध्य रेलवे की ओर से रेलवे बोर्ड को एक प्रस्ताव भेजा गया है, जिसमें पटना से टाटानगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग की गई है।

    इस रफ्तार से चलेगी वंदे भारत ट्रेन

    वंदे भारत एक्सप्रेस 130 से 160 किलोमीटर की स्पीड से चलेगी और पूरा सफर छह से सात घंटे में पूरा हो जाएगा। वर्तमान में वंदे भारत के लिए आठ कोच वाले चेयरकार चलाने का प्रस्ताव रेल प्रशासन की ओर से भेजा गया है।

    वर्तमान में टाटानगर से एकमात्र वंदे भारत एक्स्प्रेस है जो रांची से हावड़ा के बीच चलती है। पटना रूट में नई हाई स्पीड ट्रेन मिलने से स्थानीय यात्रियों को काफी सहूलितय होगी।

    टाटानगर में ही होगा मेंटेनेंस

    वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने से टाटानगर रेलवे स्टेशन पर ही इसका मेंटेनेंस होगा। इसके लिए टाटानगर रेलवे स्टेशन के सिक लाइन में वॉशिंग लाइन बनाने का भी प्रस्ताव है, जिसे दक्षिण-पूर्व रेलवे ने चालू वित्तीय वर्ष के बजट में इस पर सहमति भी दे दी है।

    खबरें और भी

    प्राइमरी मेंटेनेंस पटना में प्रस्तावित पाटलिपुत्र कोचिंग कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें- Hemant Soren Cabinet: मंत्रियों ने लिया पदभार, बचे हुए समय में लंबित योजनाओं को पूरा करने पर जोर

    ये भी पढ़ें- बैद्यनाथधाम-काशी विश्वनाथ वंदे भारत ट्रेन जल्द होगी शुरू, सांसद निशिकांत दुबे ने दिया लेटेस्ट अपडेट