Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल चुनाव में नीतीश कुमार की एंट्री, NDA में समझौता नहीं तो 25-30 सीटों पर उतरेंगे जदयू उम्मीदवार

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 07:32 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव में जदयू 25-30 सीटों पर चुनाव लड़ेगा, यदि एनडीए के साथ सीट बंटवारे पर समझौता नहीं होता है। राज्य महासचिव सुभाष ...और पढ़ें

    नीतीश कुमार(फाइल फोटो)

    नीतीश कुमार(फाइल फोटो)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोग, बराकर। पश्चिम बंगाल में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए से सीट के बंटवारे को लेकर समझौता नहीं होने पर राज्य में जनता दल यू 25 से 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। पटना से लौटकर आने के बाद बुधवार को राज्य महासचिव सुभाष सिंह ने उक्त बातें कहीं। 

    उन्होंने कहा मंगलवार को चुनाव मामले को लेकर पटना मुख्यालय में बातचीत में चर्चा हुई कि आसनसोल विधानसभा की सातों सीट पर जनता दल यूनाइटेड अपने उम्मीदवार दे सकता हैं।

    मंगलवार को संजय झा से मुलाकात

    उन्होंने कहा बंगाल राज्य इकाई के प्रभारी सह केंद्रीय समिति की महासचिव कहकशां परवीन , राज्य इकाई के अध्यक्ष अमिताभ दत्त के नेतृत्व में सचिव मंडली के सदस्य में बंगाल राज्य इकाई के प्रधान महासचिव सुभाष सिंह, रणबीर दत्ता ,अनिल सिंह, सुनील यादव, नुरूल होदा ने पटना स्थित जनता दल यूनाइटेड के कार्यालय में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा जी से मंगलवार को मुलाकात कर उन्हें बंगाल की ताजा राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया। 

    jamshedpur jdu

    राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पार्टी की पश्चिम बंगाल प्रदेश इकाई प्रभारी कहंकशा परबीन को कोलकाता जाकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दत्त तथा राज्य के अन्य नेताओं से मिल कर जल्द लड़ने योग्य चुनिंदा सीटों तथा उम्मीदवारों की सूची बना कर केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा है । 

    बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि फरवरी के प्रथम सप्ताह में पश्चिम बंगाल राज्य इकाई के कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन कोलकाता में होगा। जिसमे पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा मुख्य वक्ता होंगे।

    खबरें और भी