Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ममता बनर्जी ने झारखंड-बंगाल बॉर्डर को खोलने का दिया आदेश, लोगों ने ली राहत की सांस

    Updated: Sat, 21 Sep 2024 04:04 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड से आने वाले वाहनों पर लगाई गई तीन दिन की रोक हटा ली है। झारखंड के तेनुघाट मैथन और पंचेत बांध से लगात ...और पढ़ें

    पश्चिम बंगाल ने झारखंड बॉर्डर को खोला। (फाइल फोटो)
    पश्चिम बंगाल ने झारखंड बॉर्डर को खोला। (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, पुरुलिया। झारखंड के तेनुघाट, मैथन, पंचेत डैम से लगातार पानी छोड़े जाने के बाद पश्चिम बंगाल के कई जिलों को भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है।

    पश्चिम बंगाल में आई इस बाढ़ को लेकर ममता बनर्जी ने तल्ख रुख अपनाते हुए बंगाल में झारखंड के वाहनों के प्रवेश पर गुरुवार से अगले तीन दिनों के लिए प्रवेश पर रोक लगा दी थी। हालांकि, ममता बनर्जी ने अपने इस आदेश को वापस ले लिया है। 

    बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदेश के बाद बंगाल-झारखंड बॉर्डर पर झारखंड के कुल 6 जिलों के सभी नाका चेकिंग पॉइंट को सील कर दिया था। बॉर्डर पर नाका चेकिंग पॉइंट पर ट्रकों सहति विभिन्न गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। 25 से 26 किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी लाइन देखने को मिली। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    शुक्रवार दिनभर यह सिलसिला चलने के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने शुक्रवार देर रात बंगाल-झारखंड बॉर्डर खोलने का आदेश दिया है। आदेश के बाद शुक्रवार को पुलिस ने सभी नाका चेकिंग पॉइंट को खोल दिया है।

    रात को लगभग 3:30 बजे से एक के बाद एक गाड़ी अपना गंतव्य की ओर रवाना हो गए। सुबह लगभग 10:00 तक सभी चेकिंग प्वाइंट जाम मुक्त हो गए। 

    यह भी पढ़ें: Bengal Flood News: ममता दीदी के एक्शन से हिला झारखंड, जमशेदपुर-कोलकाता NH- 49 पर 18 KM लंबा जाम

    Bengal Flood News: बंगाल में बाढ़ के बीच ममता बनर्जी ने उठाया बड़ा कदम, मुश्किल में पड़ सकती है झारखंड सरकार