Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'जिसको जो जवाब देना है दे, ED को अपना काम करने दें' जांच एजेंसी की कार्रवाई पर अर्जुन मुंडा का आया रिएक्शन

    By Mantosh Mandal Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 21 Jan 2024 03:56 PM (GMT+05:30)

    घाटशिला में केंद्रीय जनजातीय सह प्रभारी कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राज्य में ईडी की कारवाई पर उत्पन्न राजनीतिक स् ...और पढ़ें

    जांच एजेंसी की कार्रवाई पर अर्जुन मुंडा का आया रिएक्शन
    जांच एजेंसी की कार्रवाई पर अर्जुन मुंडा का आया रिएक्शन

    HighLights

    1. प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनना देश के लोगों के लिए सौभाग्य की बात- अर्जुन मुंडा
    2. घाटशिला के काशिदा में भाजपा नेता ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का किया भव्य स्वागत

    जागरण संवाददाता, घाटशिला। घाटशिला में केंद्रीय जनजातीय सह प्रभारी कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

    चाकुलिया जाने के क्रम में एनएच 18 काशिदा तामुकपाल में भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने अर्जुन मुंडा का स्वागत किया। जहां केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पार्टी नेताओं से उनका हालचाल जाना।

    ED की कार्रवाई पर क्या बोले अर्जुन मुंडा 

    स्वागत के बाद राज्य में ईडी की कारवाई पर उत्पन्न राजनीतिक स्थिति व ईडी के हो रहे विरोध के सवाल पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस पर मुझे कुछ नहीं कहना है। कानून को अपना काम करने दीजिए, जिसको जो जवाब देना है वह दें। कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनना पूरे देश के लोगों के लिए सौभाग्य की बात है।

    घाटशिला के काशिदा में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का स्वागत करते भाजपा नेता। जागरण

    मौके पर पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, पूर्व प्रत्याशी लखन मारडी, दिनेश साव, पार्षद देयवानी मुर्मू, उपप्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष विजय पांडेय, सपन मुंडा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मंटू प्रजापति, भाजपा नेत्री सुनीता देवदूत सोरेन, सत्यनारायण पुष्टि, सुभाष बनर्जी समेत कई मौजूद थे।

    ये भी पढ़ें: 14 बैंक लॉकर खुलने का समय आया नजदीक, कोयला कारोबारियों की बढ़ी धुकधुकी; IT रेड में मिली अरबों की अघोषित सम्‍पत्ति

    ये भी पढ़ें: झारखंड के इस शहर की चमक जाएगी किस्मत! 690 करोड़ की लागत से बनने जा रहा Four Lane Elevated Corridor, डेडलाइन तय