यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Babulal Marandi : 'हेमंत सरकार सुनियोजित तरीके से...', घुसपैठ को लेकर बाबूलाल ने CM सोरेन पर फिर बोला हमला
Babulal Marandi झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत गरमा गई है। भाजपा के द्वारा जामताड़ा में आयोजित विजय संकल्प सभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक् ...और पढ़ें

HighLights
- संताल में हो रहे घुसपैठ हेमंत सरकार की गहरी साजिश- बाबूलाल
- भाजपा के विजय संकल्प सभा में सम्मलित हुए थे बाबूलाल मरांडी
- हेमंत सरकार की एक भी योजना धरातल पर नहीं दिख रही- वीरेंद्र
जागरण संवाददाता, जामताड़ा। Babulal Marandi भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ को बढ़ावा देने का काम किया है। यह एक सोची-समझी और सुनियोजित साजिश के तहत किया जा रहा है। पूरे संताल परगना की डेमोग्राफी सुनियोजित तरीके से बदली जा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान की हेमंत सरकार अपने किए गए भ्रष्टाचारों के साक्ष्य मिटाने को बनी है। जानबूझकर हमारे लोगों का नाम मतदाता सूची से काटा जा रहा है और किसी न किसी प्रकार का अड़चन पैदा कर 18 साल पूरे कर लिए गए मतदाता का नाम सूची में नहीं जोड़ा जा रहा। इन्हें जनता के हित से मतलब नहीं है।
भाजपा के कार्यक्रम में शामिल हुए बाबूलाल मरांडी
दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को जामताड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान नगर भवन दुलाडीह में भारतीय जनता पार्टी का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, जामा विधायक सीता सोरेन और कार्यक्रम के संयोजक भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए।
समारोह के दौरान लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बूथ अध्यक्षों व बूथ कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। लोकसभा चुनाव में जामताड़ा विधानसभा अंतर्गत सभी साथ मंडलों के बूथों पर भाजपा के पक्ष में सर्वाधिक मत प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बूथ अध्यक्षों एवं बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित कर आभार जताया गया।
खबरें और भी
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आसान्न विधानसभा चुनाव में को कमर कसने का आह्वान किया ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित कर सकें।
सरकार की एक योजना धरातल पर नहीं दिख रही- वीरेंद्र मंडल
कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि वर्तमान महागठबंधन सरकार में चारों ओर भ्रष्टाचार, धांधली, घुसखोरी और भ्रष्टाचार में संलिप्त है। इस सरकार में यदि किसी की सबसे ज्यादा दुर्गति हुई है तो वह हैं हमारे आदिवासी समाज के भाई-बहन।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की एक भी योजना धरातल पर नहीं दिख रही है। सिर्फ चुनावी लोक लुभावना वादे किए जा रहे हैं। हम सब को मिलकर अभी से संगठन के लिए समर्पण की भाव से कार्य करना है ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में जामताड़ा और नाला विधानसभा में कमल खिल सके। मौके पर सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।