Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड में आदिवासी नहीं सुरक्षित... जामताड़ा में गरजे बाबूलाल, कहा- कांग्रेस नहीं, वाजपेयी जी ने बनाया अलग राज्‍य

    Updated: Mon, 27 May 2024 12:20 PM (GMT+05:30)

    Babulal Marandi जामताड़ा में करमाटांड़ के मोहनपुर पंचायत के मोहनपुर गांव में दुमका लोकसभा प्रत्याशी सीता सोरेन के समर्थन में पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने ...और पढ़ें

    झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष बाबूलाल मरांडी की फाइल फोटो।
    झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष बाबूलाल मरांडी की फाइल फोटो।

    HighLights

    1. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से 370 को किया समाप्त: बाबूलाल
    2. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- बीजेपी ही झारखंड व आदिवासियों का कर सकती है भला
    3. जात-पात को छोड़कर विकास के नाम पर वोट करें: विधायक रणधीर सिंह

    संवाद सहयोगी, करमाटांड़ (जामताड़ा)। करमाटांड़ के मोहनपुर पंचायत के मोहनपुर गांव में दुमका लोकसभा प्रत्याशी सीता सोरेन के समर्थन में रविवार को सभा को संबोधित करते मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जनता से समर्थन मांगा।

    कांग्रेस पार्टी ने नहीं बनाया झारखंड अलग राज्‍य: बाबूलाल

    मरांडी ने कहा कि झारखंड आज अटल बिहारी वाजपेयी जी की देन है। झारखंड अलग राज्य की लड़ाई तो वर्षों से चली आ रही थी।

    कांग्रेस ने तो 55 वर्षों तक इस देश में राज किया वे चाहते तो 50 साल पहले ही झारखंड राज्य बन गया होता। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अलग राज्य नहीं बनाया।

    झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोग सदैव कांग्रेस पार्टी के साथ रहे। कांग्रेस ने पहले जयपाल सिंह को अपने साथ बुलाया फिर शिबू सोरेन को पैसा देकर के रखा और पकड़े गए तो तिहाड़ जेल भी भेजा। इसलिए मैं आज आप सब लोगों से यही कहता हूं झारखंड के ये लोग विरोधी रहे हैं।

    15 नवंबर, 2000 को झारखंड बना अलग राज्य

    केंद्र की एनडीए सरकार ने 15 नवंबर, 2000 को झारखंड राज्य बना यानी सरकार बनते ही तीन साल के अंदर में अलग झारखंड राज्य बना और झारखंड राज बनने के बाद विकास का काम भी प्रारंभ हुआ।

    देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से 370 को समाप्त किया। अयोध्या में 500 साल से संघर्ष चल रहा था राम जन्मभूमि पर मंदिर नहीं बन पा रहा था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में राम मंदिर बनकर तैयार हुआ।

    विधायक रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि लोग जात-पात को छोड़कर विकास के नाम पर वोट करें। इस मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र मंडल, रामप्रसाद मंडल, वकील मरांडी, पंचानन सोरेन, सुशील बास्की, राजीव महतो, चंद्रशेखर भैया, सुरेश राय समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें:

    प्रियंका गांधी के साथ नृत्य करतीं शिक्षिका के वायरल वीडियो पर छिड़ा सियासी संग्राम, BJP ने की कार्रवाई की मांग

    इंडी गठबंधन-BJP की झारखंड में क्या है स्थिति? CM सोरेन ने बताई असली बात, काउंटिंग से पहले चर्चा तेज