Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जामताड़ा-दुमका रोड पर दो बाइक में जोरदार भिड़ंत, गिरने के बाद बड़े वाहन की चपेट में एक युवक की मौके पर मौत; दो घायल

    Updated: Wed, 17 Jan 2024 11:23 PM (IST)

    जामताड़ा-दुमका रोड पर बुधवार रात आठ बजे दो बाइक आपस में टकरा गई। इस हादसे में एक सवार सड़क पर गिरा तो बड़े वाहन ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। ...और पढ़ें

    दो बाइक आपस में टकराई, एक सवार को बड़े वाहन ने कुचला। (जागरण फोटो)
    दो बाइक आपस में टकराई, एक सवार को बड़े वाहन ने कुचला। (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. जामताड़ा दुमका रोड़ में पर्वत विहार गेट के पास हुआ हादसा।
    2. हादसे में घायल दो अन्य युवक खतरे से बाहर।
    3. स्थानीय लोगों ने मुआवजा के लिए किया सड़क जाम।

    जागरण संवाददाता, जामताड़ा। जामताड़ा दुमका रोड पर पर्वत विहार गेट के पास बुधवार की रात आठ बजे आसपास दो बाइक आपस में टकरा गई। इस हादसे में एक सवार सड़क पर गिरा तो बड़े वाहन ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं अन्य दो युवक जख्मी हो गए।

    घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरनेवाला युवक बिंदापाथर थाना क्षेत्र के रूपडीह निवासी 25 वर्षीय गोविंद महतो था। घायलों में रूपडीह निवासी राज महतो और बिंदापाथर गांव कमल हांसदा है।

    जानकारी के अनुसार, गोविंद महतो और 22 वर्षीय राजकुमार बाइक से जामताड़ा से काम कर घर जा रहा था। इस दौरान दुमका रोड में पर्वत विहार गेट के पास बिंदापाथर से जामताड़ा आ रहे कमल हांदसा की बाइक से टकरा गई। इससे गोविंद सड़क पर गिरा और बड़े वाहन से उसका सिर कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

    गश्ती दल ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

    सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और नगर थाना गश्ती वाहन पहुंचा। गश्ती दल के मानिक और आकाश साव अन्य ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। आन ड्यूटी चिकितस्क भवनी ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घायल दोनों युवक खतरे बाहर है।

    सड़क जामकर मुआवजे की मांग कर रहे ग्रामीण

    वहीं स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद सड़क जाम कर मुआवजा की मांग करने लगे। इसकी सूचना मृतक के स्वजन को दी गई।

    देर रात दस बजे थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिन्हा, सीओ अबिश्वर मुर्मू और स्वजन के बीच मुआवजा को लेकर वार्ती की गई। एक महीने में हिट एंड रन के तहत दो लाख रुपये देने का आश्वासन दिया। खबर लिखे जाने तक सड़क जाम ही था।

    खबरें और भी

    बोदमा में बाइक के धक्के से साइकिल जख्मी

    वहीं एक अन्य घटना में बाइक के धक्के से साइकिल सवार घायल हो गया। गोरायनाला का मदन मोहन मंडल साइकिल से बीरगोव बहन घर जा रहा था।

    इसी दौरान बोदमा शिव मंदिर के पास बाइक सवार ने उसे धक्का दिया। इससे उसके मुंह में चोठ आई है। वहीं बाइक सवार हादसे के बाद भाग गया। उसे स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचा। प्राथमिक उपचार उसका भी किया गया।

    यह भी पढ़ें: झारखंड के दो बड़े कोयला कारोबारी IT के राडार पर, 4 राज्यों के 56 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापा; 2 करोड़ कैश बरामद

    निलंबित IAS पूजा सिंघल के करीबी ने कोयला बिक्री से कमा डाले 71 करोड़ रुपये, अब ED की कैद में उगलेगा सफेदपोशों के राज