विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Women's Asian Champions Hockey Trophy की आज जामताड़ा में लगेगी प्रदर्शनी, खिलाड़ी इसे साथ ले करेंगे नगर भ्रमण

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Mon, 16 Oct 2023 12:11 PM (IST)

Womens Asian Champions Hockey Trophy जामताड़ा के गांधी मैदान में महिला एशियाई हाॅकी ट्राॅफी की प्रदर्शनी दोपहर तीन बजे से ...और पढ़ें

ट्रॉफी का अनावरण करते हुए मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन।
ट्रॉफी का अनावरण करते हुए मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन।

जागरण संवाददाता, जामताड़ा। जामताड़ा के गांधी मैदान में महिला एशियाई हाॅकी ट्राॅफी की प्रदर्शनी दोपहर तीन बजे से लग जाएगी। इसके बाद खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ नगर भ्रमण करेंगे। यह ट्राॅफी दुमका के आएगी। शाम में छह बजे इसे धनबाद के लिए रवाना किया जाएगा।

27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक खेल का आयोजन

बता दें कि रांची में पहली बार महिला एशियाई हाॅकी चैंपियनशिप ट्राॅफी 2023 का 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजन किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में हमारे भारत के अलावा जापान, चीन , कोरिया , मलेशिया एवं थाईलैंड की महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। ट्रॉफी का टूर झारखंड के 24 जिलों में किया जाना है।

यह भी पढ़ें: प्रेमिका का गला दबाने के बाद प्रेमी ने अपना हाथ काटा, फिर फंदे से झूलकर दे दी जान, पुलिस को है लड़की के प्रेग्‍नेंट होने का शक

मुख्‍यमंत्री ने किया ट्रॉफी का अनावरण

इस ट्रॉफी का अनावरण 13 अक्टूबर को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विश्व हाॅकी महासंघ के अध्यक्ष दात्तो तैयब इकराम एवं एशिया हाॅकी के उपाध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने किया था।

गांधी मैदान से जामताड़ा बाजार होते हुए इंदिरा चौक, स्टेशन रोड होते हुए सुभाष चौक होते हुए यह ट्रॉफी धनबाद रवाना किया जाएगा। हाॅकी जामताड़ा की ओर से इस महिला एशियाई चैंपियंस ट्राफी के नगर भ्रमण में जिले के खेल प्रेमी हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें: दुर्गा पूजा में घूमने जाने वालों के लिए खास खबर: रांची में जगह-जगह बनाए जा रहे ड्रॉप गेट, पार्किंग का भी खास इंतजाम