Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जामताड़ा-बंगाल सीमा की पुलिस चौकी पर तैनात एसआई को सांप ने डसा, अस्पताल में इलाज के बाद बची जान

    By Abhijit Chaudhary Edited By: Mritunjay Pathak
    Updated: Wed, 06 May 2026 06:24 PM (IST)

    Jamtara ASI Bitten by Snake: कुंडहित थाना क्षेत्र के खुदमलिका चेक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान एसआई तपन सेन को सांप ने काट लिया। उन्हें तत्काल पश्चिम बंगा ...और पढ़ें

    कुंडहित थाने के एएसआइ को सांप ने डसा।

    कुंडहित थाने के एएसआइ को सांप ने डसा।

    HighLights

    1. एसआई तपन सेन को ड्यूटी के दौरान सांप ने काटा।

    2. घटना जामताड़ा के कुंडहित थाना क्षेत्र में हुई।

    3. प्राथमिक उपचार के बाद एसआई की हालत स्थिर।

    संवाद सहयोगी जागरण, कुंडहित ( जामताड़ा)। कुंडहित थाना क्षेत्र के बंगाल सीमा से सटे पुलिस चौकी में ड्यूटी के दौरान वुधवार की सुबह एसआई तपन सेन को सांप ने काट लिया। सांप काटते ही स्थानीय ग्रामीण एवं पुलिस बल की सहायता से पश्चिम बंगाल के राजनगर अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया । जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद स्वास्थ्य है।

    जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह 8:00 बजे एसआई तपन सेन खुदमलिका चेक पोस्ट पर ड्यूटी कर थे। इसी दौरान चेक पोस्ट के पीछे लघु शंका के दौरान पीछे से सांप ने पैर में काट लिया। सांप काटते ही हल्ला करने पर पुलिस बल एवं स्थानीय ग्रामीणों को मदद से तपन सेन को ईलाज हेतु राजनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद स्वास्थ्य बताया जा रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया तपन सेन को खुदमलिका चेक पोस्ट में ड्यूटी के दौरान सांप ने काट लिया था। प्राथमिक चिकित्सा के लिए राजनगर भेजा गया था जहां स्वास्थ्य है।