विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हजारीबाग किशोरी दुष्कर्म-हत्या के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जामताड़ा में 2 अप्रैल को निकालेगी मशाल जुलूस

Published: Wed, 01 Apr 2026 06:12 PM (IST)

हजारीबाग में किशोरी के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में भाजपा जामताड़ा जिले के सभी प्रखंडों में 2 अप्रैल ...और पढ़ें

नारायणपुर सीओ को ज्ञापन सौंपते भाजपाई

नारायणपुर सीओ को ज्ञापन सौंपते भाजपाई

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, नारायणपुर (जामताड़ा)। हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में आज गुरुवार को जिले के सभी प्रखंडों में मशाल जुलूस का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर आज भाजपा के नेताओं ने नारायणपुर अंचल अधिकारी देवराज गुप्ता से मिलकर लिखित रूप से आवेदन सौंपा।

भारतीय जनता पार्टी के नारायणपुर मंडल अध्यक्ष बलदेव हांसदा व पबिया मंडल अध्यक्ष द्वारिका सिंह भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी आनंद पोद्दार, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक सिन्हा, चेतन मरांडी समेत अन्य ने कहा कि हजारीबाग में किशोरी की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या अत्यंत दुखद और निंदनीय है।

जिले के सभी प्रखंडों में निकाला जाएगा जुलूस

इस घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य अपराध को भारतीय जनता पार्टी कड़ी निंदा ओर शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है।

दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर घटना के विरोध में दो अप्रैल को जामताड़ा जिले के सभी प्रखंडों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

4 बजे निकलेगा मशाल जुलूस

नारायणपुर बाजार में शाम चार बजे मशाल जुलूस बाजार से शुरू होकर थाना मोड़ तक जाएगा। इसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी, नेता, कार्यकर्ता शामिल हो अपना विरोध दर्ज कराएंगे। इस अवसर पर भाजपा के राजू मंडल, मैनेजर मंडल, संतोष राय उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- सिमडेगा में 15 दिन बाद भी नहीं हो सकी अधजली महिला के शव की पहचान, पुलिस जांच जारी

यह भी पढ़ें- गुमला में ब्लड बैंक का लाइसेंस रद होने से बढ़ी परेशानी, थैलेसेमिया से जूझ रहे बच्चों के पेरेंट्स ने प्रशासन से मांगी मदद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।